{"_id":"6a4e50845e4a31a36a038b24","slug":"we-re-going-to-hit-them-hard-tonight-trump-talks-of-more-strikes-on-iran-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: 'आज रात हम उन पर जोरदार हमले करेंगे', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: 'आज रात हम उन पर जोरदार हमले करेंगे', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी
Wed, 08 Jul 2026 06:58 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 08 Jul 2026 06:58 PM IST
सार
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर फिर हमले की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका बुधवार रात ईरान पर हमले कर सकता है। इससे पहले अमेरिका ने ईरान के 80 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया था, जिसमें सैन्य केंद्र और आईआरजीसी से जुड़े जहाज शामिल थे। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अमेरिका आज रात ईरान पर एक और हमले की तैयारी कर रहा है। इससे कुछ घंटे पहले ही उन्होंने बयान दिया था कि युद्धविराम खत्म हो गया है।
फिर से संघर्ष शुरू होने की संभावना के सवाल पर ट्रंप ने कहा, हमने कल रात उन पर बहुत जोरदार हमला किया था। हम शायद आज रात फिर से उन पर जोरदार हमला करेंगे। ट्रंप ने यह बयान तुर्किये के अंकारा में नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि ये हमले होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में जारी कार्रवाई का हिस्सा हैं। ईरान के बारे में ट्रंप ने कहा, वे बहुत गलत व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान ने जहाजों पर ड्रोन और एक मिसाइल से हमला किया है।
80 से अधिक ठिकानों को बनाया निशाना
इससे पहले, अमेरिका की सेना ने ईरान में 80 से अधिक ठिकानों पर किया था। अमेरिका ने ईरान में वायु रक्षा प्रणाली, तटीय रडार केंद्र, कमान और नियंत्रण केंद्रों को निशाना बनाया। इसके अलावा, इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) से जुड़े करीब 60 जहाजों पर भी हमला किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: स्पेन पर क्यों भड़के ट्रंप? व्यापार बंद करने की दी धमकी, बताया खराब साझेदार
ईरान को धमकी देते हुए क्या कहा?
नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने आगे भी सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए। ट्रंप ने कहा, मैं पहले ही एक छोटी-सी चेतावनी दे देता हूं। आज रात हम उन पर जोरदार हमला करने जा रहे हैं। ट्रंप ने फिर चेतावनी दी कि अमेरिका ईरान के नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमला कर सकता है और खर्ग द्वीप पर कब्जा करने की कोशिश कर सकता है।
ट्रंप ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्रों और खारे पानी को मीठा बनाने वाले संयंत्रों को नष्ट कर देगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार के हमलों में खर्ग द्वीप पर हमले शामिल थे, लेकिन वहां मौजूद तेल सुविधाओं पर नहीं। ट्रंप ने कहा, 'हो सकता है कि हम खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लें। हम खर्ग द्वीप पर कब्जा कर सकते हैं। वे इसके बारे में कुछ नहीं कर पाएंगे'।
ईरानी नेताओं ने खामेनेई के जनाजे के लिए मांगी मोहलत: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान के नेताओं ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए मोहलत मांगी है। ट्रंप ने दोनों पक्षों के बीच हाल ही में बढ़े हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि ईरान ने पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के जनाजे के दौरान 'थोड़ी देर रुकने' का आग्रह किया था। युद्ध के पहले दिन अमेरिका-इस्राइल के हमलों में खामेनेई मारे गए थे और उनके जनाजे की रश्में एक हफ्ते तक चलीं। ट्रंप ने कहा, 'उन्होंने थोड़ी देर रुकने की मांग की थी, वे खामेनेई के जनाजे में जाना चाहते थे। मैंने कहा कि उन्हें इसकी इजाजत दे दी जाए, लेकिन उन्होंने मिसाइलें दागनी शुरू कर दीं'।