Live
West Asia Tension LIVE: होर्मुज में माइनस्वीपर तैनात करेगा NATO; ट्रंप बोले-हम खर्ग द्वीप पर कब्जा कर सकते हैं
{"_id":"6a4dbb2827f38aeb6f0931be","slug":"west-asia-tension-live-update-iran-us-war-hormuz-strike-centcom-tehran-casualties-trump-pezeshkian-other-react-2026-07-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia Tension LIVE: होर्मुज में माइनस्वीपर तैनात करेगा NATO; ट्रंप बोले-हम खर्ग द्वीप पर कब्जा कर सकते हैं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Wed, 08 Jul 2026 09:45 PM IST
प्रशांत तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/तेहरान
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Wed, 08 Jul 2026 09:45 PM IST
खास बातें
West Asia Tension LIVE Update: अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर बड़ा हमला बोला है। सेंटकॉम ने जानकारी दी कि उसने ईरान के 80 ठिकानों को निशाना बनाया। ऐसे में एक बार फिर से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता दिख रहा है। ईरान में शोक के माहौल के बीच पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई का जनाजा भी निकाला जा रहा है। अब तुर्किये में आयोजित नाटो समिट के दौरान ट्रंप ने ईरान के लोगों का नाम लिए बिना उन्हें बेवकूफ करार दिया। ईरान-अमेरिका युद्ध से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए इस पेज पर बने रहे...
विज्ञापन
ईरान-अमेरिका युद्ध अपडेट्स
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
09:45 PM, 08-Jul-2026
ट्रंप की धमकी के बाद ईरानी सांसद ने कहा- इंतजार है
ईरानी नेता, ईरान के तेल निर्यात के मुख्य केंद्र 'खार्ग द्वीप' पर हमले की ट्रंप की धमकी का कड़ा विरोध कर रहे हैं। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रवक्ता इब्राहिम रेजाई ने एक्स पर लिखा- 'आओ- हम तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं, और हम वादा करते हैं कि एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा वापस नहीं लौटेगा'। ईरान के पूर्व विदेश मंत्री अली अकबर वेलायती ने तनाव बढ़ने की इस ताजा घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर कहा कि ईरान ने 'पहले ही चेतावनी दी थी कि यह इलाका छोटे देशों की राजनीतिक जुएबाजी की जगह नहीं है' और वह 'इस इलाके को साफ करने के लिए ट्रिगर पर उंगली रखे तैयार खड़ा है'।09:42 PM, 08-Jul-2026
ईरानी हमलों ने अमेरिका के साथ हुए समझौते का उल्लंघन किया- मैक्रों
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले दोनों देशों के बीच हुए अंतरिम समझौते का उल्लंघन थे। उन्होंने यह भी कहा कि इन हमलों को अंजाम देने का ईरान का फैसला एक गलती थी, लेकिन ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत जारी रहेगी।
विज्ञापन
09:28 PM, 08-Jul-2026
ईरान पर फिर से नौसैनिक नाकेबंदी लागू करेगा अमेरिका?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास कई कमर्शियल जहाजों पर हमले के बाद वे ईरान पर फिर से नौसैनिक नाकेबंदी लागू कर सकते हैं। नाटो समिट में उन्होंने कहा, 'हम नाकेबंदी फिर से लागू कर सकते हैं'। 'और यह नाकेबंदी सिर्फ ईरान के लिए होगी, बाकी कोई भी कुछ भी कर सकता है, जाहिर है'।09:24 PM, 08-Jul-2026
ईरान के साथ भविष्य में होने वाली डील पर क्या बोले ट्रंप?
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के साथ भविष्य में होने वाले किसी भी परमाणु समझौते के टिके रहने पर शक जताया। उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'मुझे पक्का नहीं है कि ईरान के मामले में ऐसा होगा। अगर हम ईरान के साथ कोई डील करते हैं, तो मुझे यकीन नहीं है कि वह टिक पाएगी, क्योंकि मुझे वे बहुत बेईमान लोग लगे हैं'।07:55 PM, 08-Jul-2026
ईरान के नेताओं ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए मांगी मोहलत- ट्रंप
'अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान के नेताओं ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए मोहलत मांगी है। ट्रंप ने दोनों पक्षों के बीच हाल ही में बढ़े हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि ईरान ने पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान 'थोड़ी देर रुकने' की मांग की थी। युद्ध के पहले दिन अमेरिका-इस्राइल के हमलों में खामेनेई मारे गए थे और उनका अंतिम संस्कार एक हफ्ते तक चला था। ट्रंप ने कहा, 'उन्होंने थोड़ी देर रुकने की मांग की थी, वे खामेनेई के अंतिम संस्कार में जाना चाहते थे। मैंने कहा कि उन्हें इसकी इजाजत दे दी जाए, लेकिन उन्होंने मिसाइलें दागनी शुरू कर दीं'।07:45 PM, 08-Jul-2026
ट्रंप ने ईरान के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला करने की धमकी दी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला करने और खार्ग द्वीप (वहां मौजूद तेल इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ) पर कब्जा करने की धमकी दी। ट्रंप ने यह धमकी तब दी जब उन्होंने घोषणा की कि अमेरिका, खाड़ी में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरानी हमलों के बाद ईरान के खिलाफ दूसरी रात हमले की तैयारी कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्रों और खारे पानी को मीठा बनाने वाले संयंत्रों को नष्ट कर देगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार के हमलों में खार्ग द्वीप पर हमले शामिल थे, लेकिन वहां मौजूद तेल सुविधाओं पर नहीं। ट्रंप ने कहा, 'हो सकता है कि हम खार्ग द्वीप पर कब्जा कर लें। हम खार्ग द्वीप पर कब्जा कर सकते हैं। वे इसके बारे में कुछ नहीं कर पाएंगे'।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:44 PM, 08-Jul-2026
होर्मुज में माइनस्वीपर तैनात करेगा नाटो- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि नाटो देश होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा के लिए माइनस्वीपर तैनात करेंगे।06:39 PM, 08-Jul-2026
ईरान पर आज रात भीषण हमला करेगा अमेरिका
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो समिट के दौरान कहा कि- ईरान पर आज रात भीषण हमला करेगा। बता दें कि, होर्मुज जलडमरूमध्य में बीते दिन तीन जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका ने ईरान में बड़े पैमाने पर हमला किया। वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम खत्म होने की भी बात कही थी।06:09 PM, 08-Jul-2026
बहरीन ने ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की
बहरीन रक्षा बल ने ईरान पर मिसाइल और ड्रोन से नागरिक इलाकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। बहरीन ने इन हमलों को लगातार जारी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई बताया है। रक्षा बल ने कहा कि ईरान का यह रवैया क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।06:00 PM, 08-Jul-2026