{"_id":"6a4e4d882c8f90c4680b9992","slug":"africa-news-sudan-drone-attacks-uganda-road-accident-deaths-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Africa: सूडान में क्यों बढ़ रहे ड्रोन हमले? 20 की मौत; युगांडा में बस-ट्रक की भिड़ंत में 14 लोगों ने गंवाई जान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Africa: सूडान में क्यों बढ़ रहे ड्रोन हमले? 20 की मौत; युगांडा में बस-ट्रक की भिड़ंत में 14 लोगों ने गंवाई जान
Wed, 08 Jul 2026 06:45 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा/कंपाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा/कंपाला।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 08 Jul 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूडान में सामाजिक कार्यों में जा रहे आम लोगों के वाहनों पर ड्रोन हमलों में हाल के दिनों में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इस उत्तर-पूर्वी अफ्रीकी देश में जारी संघर्ष के दौरान ड्रोन का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) ने अधिकार समूहों के हवाले से यह जानकारी दी।
सूडान डॉक्टर नेटवर्क ने बुधवार को बताया कि राजधानी खार्तूम के बाहरी इलाके में हुए एक ड्रोन हमले में 10 आम लोगों की मौत हो गई। इनमें एक ही परिवार की पांच महिलाएं भी शामिल थीं। ये सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
ओमदुरमान शहर में किसने किया हमला?
इस चिकित्सा सहायता समूह ने बताया कि वह युद्ध के दौरान सेना और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के बीच जारी हिंसा पर नजर रख रहा है। यह युद्ध अब अपने चौथे साल में है। समूह ने कहा कि मंगलवार को राजधानी खार्तूम के पास ओमदुरमान शहर के पश्चिम में सड़क पर हमले के पीछे आरएसएफ का हाथ था। जिस वाहन पर हमला हुआ, उसमें आग लगी और उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
समूह ने कहा, यह हमला जानबूझकर किया गया था। इसमें नियंत्रित ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। उसने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वह आरएसएफ के नेतृत्व पर दबाव बनाए, ताकि आम लोगों को निशाना बनाना बंद किया जा सके।
शादी समारोह में जा रहे वाहन पर ड्रोन हमला
सूडान में हिंसा पर नजर रखने वाले संगठन 'इमरजेंसी लॉयर्स' के अनुसार, मंगलवार को एक अन्य ड्रोन हमले में प्रांत में पानी की सुविधा के पास एक वाहन को निशाना बनाया गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। इमरजेंसी लॉयर्स ने बताया कि इससे एक दिन पहले उत्तर कोर्डोफान प्रांत के अल-शातूत शहर में शादी समारोह में जा रहे वाहन पर ड्रोन हमला हुआ था। इस हमले में पांच महिलाओं समेत 13 आम नागरिकों की मौत हो गई। समूह ने एक बयान में कहा, यह हमला आम नागरिकों पर बढ़ते ड्रोन हमलों का हिस्सा है। ड्रोन लगातार प्रांत के उत्तरी इलाकों में उड़ रहे हैं और लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।
ड्रोन हमलों की संख्या बढ़ी
उत्तर कोर्डोफान में ड्रोन हमलों की संख्या बढ़ गई है। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बार-बार चिंता जताई जा रही है कि आरएसएफ रणनीतिक शहर अल-ओबैद की ओर बढ़ रही हैं। इस शहर में सेना का पांचवां थल सेना डिवीजन मौजूद है।
संयुक्त राष्ट्र ने क्या कहा?
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, शहर पर हुए ड्रोन हमलों में बिजली सुविधाओं और रिहायशी इलाकों सहित आम लोगों से जुड़े ढांचे को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, पुलों और जरूरी सामान पहुंचाने वाले प्रमुख रास्तों को भी निशाना बनाया गया है।
कब शुरू हुआ युद्ध?
सूडान में युद्ध अप्रैल 2023 में शुरू हुआ था। यह सेना और आरएसएफ के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव के बाद शुरू हुआ। इस युद्ध में अब तक कम से कम 59 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 1.3 करोड़ लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। देश के कई हिस्सों में भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। मानवीय सहायता की जरूरत वाले लोगों की संख्या 3 करोड़ से ज्यादा है।
ये भी पढ़ें: स्पेन पर क्यों भड़के ट्रंप? व्यापार बंद करने की दी धमकी, बताया खराब साझेदार
युगांडा में सड़क हादसे में 14 की मौत
उत्तरी युगांडा के एक दूरदराज इलाके में बस और ट्रक की टक्कर में 14 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के बयान के अनुसार, यह हादसा मंगलवार देर रात उत्तरी शहर गुलू जाने वाले राजमार्ग पर एक व्यापारिक केंद्र के पास हुआ। पुलिस ने कहा, शुरुआती जानकारी के अनुसार चालक कथित रूप से बस को तेज रफ्तार में चला रहा था। उसने सड़क पार कर रहे एक पैदल यात्री को बचाने की कोशिश की। लेकिन वाहन पर नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे ट्रंक से बस की भिड़ंत हो गई।
युगांडा और पूर्वी अफ्रीका के अन्य हिस्सों में काफी सड़क हादसे होते हैं। इन इलाकों में अक्सर सड़कें संकरी होती हैं। पुलिस आमतौर पर ऐसे हादसों के लिए तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले चालकों को जिम्मेदार ठहराती है।