पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

73 दिन की दुल्हन की दर्दनाक मौत: जिस दिन ऑफिस में दी शादी की पार्टी, उसी दिन गई जान; पति पर हत्या का आरोप

Mon, 06 Jul 2026 08:57 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 06 Jul 2026 08:57 PM IST
सार

महिला के परिवार ने आत्महत्या की आशंका को खारिज कर दिया है और आरोप लगाया है कि उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांगों को लेकर आकृति की हत्या कर दी। आकृति के छोटे भाई ने आरोप लगाया कि दोषियों को बचाने के लिए इस घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Husband arrested in connection with death of Akriti in Lodhi Colony
दिल्ली में नवविवाहिता की मौत - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के एक आवासीय परिसर की तीसरी मंजिल से संदिग्ध हालत में गिरने के बाद 28 साल की एक नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को उसके पति अरस्तु सिक्का को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मृतका के परिजनों ने उसके पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने और हत्या का आरोप लगाया है।

Husband arrested in connection with death of Akriti in Lodhi Colony
आकृति - फोटो : अमर उजाला

इसी साल हुई थी आकृति की शादी
पुलिस के मुताबिक पुष्प विहार की रहने वाली आकृति नाम की महिला शनिवार को पालिका कुंज के एनडीएमसी फ्लैट्स के बी-ब्लॉक से संदिग्ध हालत में गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली और उसे तुरंत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आकृति ने इस साल 24 अप्रैल को शादी की थी और वह छतरपुर में एक निजी कंपनी में 'सेल्स एग्जीक्यूटिव' के तौर पर काम कर रही थी।

Husband arrested in connection with death of Akriti in Lodhi Colony
आकृति और अरस्तु - फोटो : अमर उजाला

पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि आकृति की मौत के मामले में जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं के बाद रविवार को लोधी कॉलोनी थाने में दहेज के कारण हुई मौत से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसके पति अरस्तु सिक्का को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि चूंकि मौत शादी के एक साल के भीतर हुई है, इसलिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उप-मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को जरूरी जांच-पड़ताल की प्रक्रिया करने के लिए सूचित कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband arrested in connection with death of Akriti in Lodhi Colony
आकृति और अरस्तु - फोटो : अमर उजाला

मृतक के भाई ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप
उन्होंने कहा कि मामले को जांच जारी है। महिला के परिवार ने आत्महत्या की आशंका को खारिज कर दिया है और आरोप लगाया है कि उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांगों को लेकर आकृति की हत्या कर दी। आकृति के छोटे भाई ने आरोप लगाया कि दोषियों को बचाने के लिए इस घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद महिला के पति ने उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न किया। यह प्रेम और परिवार की सहमति से हुआ विवाह था। परिवार ने आरोप लगाया कि आकृति की शादी सिर्फ ढाई महीने पहले हुई थी, जिससे उसकी मौत के हालात और भी संदिग्ध हो जाते हैं।

विज्ञापन
Husband arrested in connection with death of Akriti in Lodhi Colony
आकृति - फोटो : अमर उजाला

वीडियो सामने आया
आकृति की शादी इसी साल अप्रैल महीने में ही हुई थी। आकृति की शादी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो खुश दिख रही है। जानकारी के मुताबिक, मृतका आकृति और आरोपी अरस्तु सिक्का की लव मैरिज हुई थी। दोनों की शादी इसी साल 24 अप्रैल को हुई थी। लेकिन शादी के बाद ही आकृति के लिए यह रिश्ता एक बुरे सपने में बदल गया। आरोप है कि आकृति के साथ उसका पति मारपीट करता था और उसे ताने देता था कि वह अपने घर से शादी में कुछ नहीं लेकर आई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed