{"_id":"6a4bd8578314fad9eb00633c","slug":"ipu-up-to-nine-can-take-part-in-the-first-counseling-of-mba-mca-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-144394-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीयू : एमबीए, एमसीए की पहली काउंसलिंग में नौ तक ले सकते हैं हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीयू : एमबीए, एमसीए की पहली काउंसलिंग में नौ तक ले सकते हैं हिस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के एमबीए एवं एमसीए प्रोग्राम में दाखिले के लिए हो रही पहली ऑनलाइन काउंसलिंग में नौ जुलाई तक हिस्सा ले सकते हैं। इसी दिन तक फॉर्म में संशोधन, दस्तावेज अपलोड एवं विकल्प चयन भी होगा। एमबीए के लिए कैट 2025, सीमैट 2026 एवं सीईटी 2026 में सफल उम्मीदवार भाग ले सकते हैं, जिन्होंने पहले इस काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करा रखा है। इसी तरह एमसीए के लिए निमसेट 2026 एवं सीईटी 2026 के सफल उम्मीदवार जिन्होंने इस काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर रखा है काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इस काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक सभी आवेदक इस संबंध में अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.ipu.ac.in और http://www.ipu.admissions.nic.in से प्राप्त कर सकते हैं।