{"_id":"6a4bd91b7f8c7db95c0c9462","slug":"dr-mukherjees-thoughts-will-always-remain-immortal-gadkari-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-144432-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. मुखर्जी के विचार हमेशा अमर रहेंगे : गडकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. मुखर्जी के विचार हमेशा अमर रहेंगे : गडकरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर प्रदेश भाजपा ने शहीदी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, पौधरोपण किया और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर के केदारनाथ साहनी सभागार में युवा सम्मेलन एवं व्याख्यानमाला का आयोजन किया। इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रवाद, शिक्षा और जनसेवा का आदर्श है। देश का इतिहास अनेक बलिदानों से लिखा गया है और डॉ. मुखर्जी ने उद्योग मंत्री रहते हुए राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव रखी। डॉ. मुखर्जी के विचार अमर हैं। राष्ट्रवाद भाजपा की आत्मा है और भारत की सांस्कृतिक विरासत सभी धर्मों के सम्मान की शिक्षा देती है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 125 वर्ष बाद भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया जाना उनके विचार आज भी प्रासंगिक होने का प्रमाण है। स्वतंत्र भारत कैसा हो, इसकी स्पष्ट सोच डॉ. मुखर्जी ने दी थी। कश्मीर में अलग संविधान, अलग प्रधान और अलग निशान के खिलाफ उन्होंने संघर्ष किया और राष्ट्रहित में केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के सपने को साकार किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा समेत मंत्री, भाजपा सांसद, विधायक आदि मौजूद रहे। ब्यूरो