{"_id":"6a4e4733d7fb9a5ec20938a7","slug":"there-should-be-an-impartial-investigation-into-matters-related-to-temple-donations-and-the-bktc-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-119556-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच
Wed, 08 Jul 2026 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 08 Jul 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
ओंकारेश्वर मंदिर में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, उपवास रखा
श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता हो तय : मनोज रावत
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊखीमठ। मंदिरों के दान एवं बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच के लिए राज्य कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऊखीमठ व गुप्तकाशी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ओंकारेश्वर मंदिर में उपवास और प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बीकेटीसी में कथित भ्रष्टाचार, मंदिरों की दान राशि के प्रबंधन व केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम से जुड़े विभिन्न मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग करने उठाई।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर की दान राशि से जुड़े वास्तविक दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने, बीकेटीसी में कथित भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, केदारनाथ में क्यूआर कोड के माध्यम से प्राप्त दान राशि का पूरा विवरण सार्वजनिक करने व संबंधित व्यक्तियों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग भी की गई। उन्होंने केदारनाथ स्वर्ण प्रकरण की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने, केदारनाथ में दान राशि से जुड़े मामलों की जांच रिपोर्ट जनता के सामने रखने व बदरीनाथ धाम में दान राशि से संबंधित कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने की भी मांग उठाई। पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामलों में पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही तय की जानी चाहिए। सभी मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष कुलदीप कंडारी, कांग्रेस मनरेगा प्रकोष्ठ के राज्य उपाध्यक्ष आलोक बगवाड़ी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद राणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुप्तकाशी के अध्यक्ष गणेश तिवारी, नगर अध्यक्ष संतोष शैव, आनंद सिंह रावत, बसंती रावत, चैत सेमवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बदरी-केदार चढ़ावा चोरी पर प्रदर्शन
कर्णप्रयाग/गौचर/गैरसैंण बदरी-केदार मंदिरों में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने उपवास रखा और प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेसियों ने गौचर के रामलीला मैदान, कर्णप्रयाग के हनुमान मंदिर परिसर में धरना दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और पूरे प्रकरण का खुलासा करने की मांग की। गौचर में कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश कनवासी के नेतृत्व में मुकेश नेगी, एमएल राज, मंजू खत्री, उपासना बिष्ट, पूरण सिंह नेगी, कर्णप्रयाग में ब्लाॅक अध्यक्ष सुभाष रावत, महेश खण्डूरी, संजय रावत, ईश्वरी मैखुरी, गैरसैंण मेंं वाल्मीकि मंदिर के पास कांग्रेस ने धरना दिया। इस दौरान हरिकृष्ण भट्ट, जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, मुकेश नेगी, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सुमती बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद