फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Ensure the benefits of the scheme reach the truly needy.

Rudraprayag News: योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचाएं

Wed, 08 Jul 2026 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 08 Jul 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Ensure the benefits of the scheme reach the truly needy.
फोटो
विज्ञापन

बसुकेदार। ब्लॉक अगस्त्यमुनि की ग्राम सभा डालसिंघी में आयोजित खुली बैठक में वृद्धावस्था, विधवा पेंशन सत्यापन, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों के चयन को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचना चाहिए।

इस दौरान ग्रामीणों ने चिंता जताई कि यदि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं रही तो पहले से लाभ ले चुके या संपन्न परिवारों तक ही योजना सीमित रह जाएगी। ग्राम प्रधान हरीश लाल ने ग्रामीणों से पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया। बैठक में ममंद, नवयुवक मंगल दल, ग्राम पंचायत अधिकारी पंकज सजवाण, यूकेडी युवा नेता हरिभजन सिंह, मनोज भंडारी, प्रवीण भट्ट, गोबिंद लाल, शिवचरण सिंह, सरोजनी देवी, कृष्णा देवी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed