Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jwala MK-1 Successfully Tested in Pokhran, Indigenous Anti-Drone System Can Destroy Targets Up to 5 Km

पोखरण में ज्वाला एमके-1 का सफल परीक्षण: पांच किमी दूर तबाह होंगे दुश्मन के ड्रोन; एआई से लैस है स्वदेशी सिस्टम

Tue, 24 Nov 2026 03:53 AM IST
शिवम गर्ग एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 24 Nov 2026 03:53 AM IST
सार

राजस्थान के पोखरण में स्वदेशी काउंटर-ड्रोन सिस्टम ज्वाला एमके-1 का सफल परीक्षण किया गया है। एआई तकनीक से लैस यह प्रणाली पांच किलोमीटर तक दुश्मन के ड्रोन को पहचानकर नष्ट कर सकती है।

विज्ञापन
Jwala MK-1 Successfully Tested in Pokhran, Indigenous Anti-Drone System Can Destroy Targets Up to 5 Km
ज्वाला एमके-1 का सफल परीक्षण - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

राजस्थान की पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में देशी काउंटर-ड्रोन माइक्रो-मिसाइल सिस्टम ज्वाला एमके-1 का सफल परीक्षण किया गया है। यह प्रणाली आधुनिक युद्ध में दुश्मन ड्रोन्स के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए बनाई गई है। रक्षा उपकरण बनाने वाली स्वदेशी कंपनी आईजी डिफेंस के मुताबिक इससे आसमान में आते दुश्मन के ड्रोन्स की पहचान कर उन्हें नष्ट किया जा सकता है। इसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित मिशन ऑटोनॉमी सिस्टम ग्रिड से लैस किया गया है।

विज्ञापन


कंपनी के मुताबिक ज्वाला एमके-1 एक हार्ड-किल प्रणाली है, जिससे पांच किलोमीटर तक दुश्मन ड्रोन्स को नष्ट किया जा सकता है। कंपनी ने इसे स्वदेशी, स्वायत्त और किफायती समाधान के रूप में पेश किया है।
विज्ञापन


क्या है ग्रिड सिस्टम?
ज्वाला एमके-1 की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता एआई आधारित मिशन ऑटोनॉमी व बैटल मैनेजमेंट सिस्टम ग्रिड है। इससे सेंसर से मिलने वाले डेटा का विश्लेषण कर संभावित खतरे का अनुमान लगाया जा सकता है। साथ ही ड्रोन की पहचान व वर्गीकरण कर लक्ष्य पर निशाना भी साधा जा सकता है। इस तरह लक्ष्य की पहचान से लेकर उसे तबाह करने तक की प्रक्रिया को एक तकनीकी ढांचे में समाहित किया गया है। कंपनी के संस्थापक बोधिसत्व संघप्रिय ने कहा कि कंपनी ऐसे स्वदेशी रक्षा सिस्टम विकसित करने पर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed