Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Chief Nitin Nabin Attacks Rahul Gandhi, Accuses Him of Supporting Infiltrators

'2029 में फिर लाल किले पर होंगे मोदी': नितिन नवीन बोले- राहुल गांधी देश का अपमान कर रहे, घुसपैठियों के समर्थक

Tue, 24 Nov 2026 02:33 AM IST
शिवम गर्ग आईएएनएस, करीमनगर (तेलंगाना)
आईएएनएस, करीमनगर (तेलंगाना) Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 24 Nov 2026 02:33 AM IST
सार

तेलंगाना के करीमनगर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर देश का अपमान करने और घुसपैठियों का समर्थन करने का आरोप लगाया। उन्होंने एसआईआर विवाद पर विपक्ष को घेरा और रेवंत रेड्डी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। साथ ही 2029 में मोदी की वापसी का दावा किया।

विज्ञापन
BJP Chief Nitin Nabin Attacks Rahul Gandhi, Accuses Him of Supporting Infiltrators
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वहां भारत का अपमान करते हैं और घुसपैठियों का समर्थन करते हैं। तेलंगाना के करीमनगर में सोमवार को आयोजित जनसभा में नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि 2029 में भी नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन


'राहुल गांधी जहां जाते हैं, भारत का अपमान करते हैं'
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत करीमनगर में महा पदयात्रा का नेतृत्व किया। इसके बाद आयोजित जनसभा में उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा। नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी हर जगह भारत की अर्थव्यवस्था को संकट में बताते हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि देश की अर्थव्यवस्था और विकास वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली सरकारों के समय भारत की गिनती दुनिया के कमजोर अर्थव्यवस्था वाले देशों में होती थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल गांधी के लिए विकास का मतलब देश की तरक्की नहीं, बल्कि अपने परिवार और पार्टी का विस्तार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'2029 में लाल किले पर फिर दिखेंगे मोदी'
नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले लोकसभा चुनाव में भी जीतने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि मोदी दोबारा सत्ता में नहीं आएंगे, लेकिन 2029 में भी वह लाल किले की प्राचीर पर नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सपने देखते रह सकते हैं, लेकिन देश के 140 करोड़ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं।

SIR और वोट चोरी के आरोपों पर राहुल को घेरा
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष के आरोपों पर भी नितिन नवीन ने जवाब दिया। उन्होंने राहुल गांधी के वोट चोरी के दावों को खारिज करते हुए सवाल उठाए। नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी 13 करोड़ वोट चोरी होने का दावा करते हैं। लेकिन सवाल यह है कि मतदाता सूची में तीन करोड़ मृत लोगों के नाम क्यों बने रहने चाहिए? दूसरे स्थानों पर जा चुके छह करोड़ से अधिक लोगों के नाम पर दो जगह मतदान की अनुमति कैसे दी जा सकती है?

उन्होंने दावा किया कि करीब तीन करोड़ अन्य लोग 2003 की मतदाता सूची में दर्ज अपने पते की जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ऐसे लोगों के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों, मृत लोगों और फर्जी मतदाताओं को मतदान का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। हालांकि, ये सभी आंकड़े और आरोप भाजपा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में रखे।

'कांग्रेस ने परिवार के लिए लोकतंत्र की हत्या की'
नितिन नवीन ने कांग्रेस पर आपातकाल लगाने और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने अपने परिवार, सत्ता और महत्वाकांक्षाओं के लिए लोकतंत्र की हत्या की, वही आज लोकतंत्र की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं, लेकिन संविधान भाजपा कार्यकर्ताओं के दिल और दिमाग में बसता है। भाजपा संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करती है।

रेवंत रेड्डी सरकार को बताया भ्रष्ट
भाजपा अध्यक्ष ने तेलंगाना की मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए और सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2023 में तेलंगाना की जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया था, लेकिन एक भ्रष्ट सरकार के जाने के बाद उससे भी ज्यादा भ्रष्ट सरकार सत्ता में आ गई।


नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि रेवंत रेड्डी दिल्ली के 82 से अधिक दौरे कर चुके हैं और जनता के बजाय कांग्रेस नेतृत्व को खुश करने में लगे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को राहुल गांधी का 'एटीएम' बताते हुए कहा कि सरकार को राज्य के युवाओं और आम लोगों की चिंता नहीं है। उन्होंने दावा किया कि तेलंगाना की मौजूदा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और आने वाले समय में भाजपा उसे सत्ता से हटाकर अपनी सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed