फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने साझा की बेटी की प्यारी झलक, हवाई जहाज के कॉकपिट में दिखीं मालती मैरी

Wed, 08 Jul 2026 02:06 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Wed, 08 Jul 2026 02:06 PM IST
सार

Priyanka Chopra Jonas Daughter Malti: प्रियंका चोपड़ा जोनस ने आज सोशल मीडिया पर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की एक खास तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में मालती हवाई जहाज के कॉकपिट में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Jonas gives a peek of daughter Malti exploring airplane cockpit
प्रियंका और मालती - फोटो : इंस्टाग्राम

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी मालती मैरी का एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मालती हवाई जहाज के कॉकपिट के बाहर खड़ी नजर आ रही हैं।

Priyanka Chopra Jonas gives a peek of daughter Malti exploring airplane cockpit
मालती - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या खास है इस वीडियो में
इस वीडियो में मालती हवाई जहाज में पायलट के बैठने की जगह के बाहर खड़ी होकर अंदर के चमकते हुए बटनों को बड़े ध्यान से देखती नजर आ रही हैं। यह पल तब का है जब प्रियंका फ्रांस से लंदन की यात्रा कर रही थीं। वीडियो में मालती लाल रंग की ड्रेस और सफेद स्वेटर पहने हुए हैं, और उन्होंने बालों में दो चोटियां बनाई हुई हैं।

Priyanka Chopra Jonas gives a peek of daughter Malti exploring airplane cockpit
प्रियंका चोपड़ा-मालती और निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

मालती मैरी का जन्म
प्रियंका और उनके पति निक जोनस ने साल 2022 में सरोगेसी के जरिए मालती का अपने जीवन में स्वागत किया था। मालती का जन्म समय से पहले हुआ था, जिसकी वजह से उन्हें शुरुआती 100 से ज्यादा दिन अस्पताल के NICU में बिताने पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Jonas gives a peek of daughter Malti exploring airplane cockpit
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम-@vogueindia

प्रियंका और निक की शादी
प्रियंका और निक की पहली मुलाकात एक ऑस्कर पार्टी में हुई थी। इसके बाद साल 2018 में निक ने लंदन में प्रियंका को प्रपोज किया और उसी साल दिसंबर में दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी कर ली।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Jonas gives a peek of daughter Malti exploring airplane cockpit
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

'वाराणसी' में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 'वाराणसी' 7 अप्रैल 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 


यह भी पढ़ें:  Toxic: 'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' हुआ रिलीज, कियारा और यश के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed