क्या कॉनर मर्फी जिंदा हैं या नहीं? जानिए यूट्यूब बॉडीबिल्डर के बारे में फैली वायरल अफवाहों का सच
Who Is Connor Murphy: अमेरिकी फिटनेस यूट्यूबर और बॉडीबिल्डर कॉनर मर्फी, जिन्हें अपने शानदार शारीरिक बदलाव और प्रेरक वीडियो के लिए जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉनर मर्फी के निधन को लेकर सोशल मीडिया पर कई अफवाहें फैल रही हैं, लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर यूट्यूब बॉडीबिल्डर और फिटनेस इन्फ्लुएंसर कॉनर मर्फी के निधन की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं। इन अफवाहों में दावा किया जा रहा है कि थाईलैंड के बैंकॉक में एक जलाशय के पास हुई किसी घटना में उनका निधन हो गया है। बॉडीबिल्डर टोनी ह्यूजेस के एक वीडियो के बाद इस चर्चा को और हवा मिली।
क्या है कॉनर मर्फी के निधन का सच?
अभी तक कॉनर मर्फी के निधन को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कॉनर मर्फी के परिवार, प्रतिनिधियों, स्थानीय पुलिस या किसी भी भरोसेमंद माध्यम ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है। दरअसल, कॉनर मर्फी पहले भी कई बार लोगों का ध्यान खींचने के लिए अजीबोगरीब सोशल मीडिया स्टंट कर चुके हैं। इसलिए उनके प्रशंसक इस खबर को पूरी तरह सच मानने से हिचकिचा रहे हैं।
Tony Huge announces the passing of fitness influencer and looksmaxer Connor Murphy due to him drowning in a lake 💔🕊️
— Clavicular Updates (@Clav0Updates) July 7, 2026
“In the end he drowned in his backyard lake, there was a lot more things that led up to that, but that is how he ended up passing away…”
“He’s still there, his… pic.twitter.com/M8svudVP6M
प्रशंसकों को है संदेह?
प्रशंसकों के अनुसार, पिछले कुछ साल में कॉनर के व्यवहार में काफी बदलाव आया था। उन्होंने फिटनेस छोड़कर आध्यात्मिकता, साइकेडेलिक पदार्थों और लंबे व्रत जैसे विषयों पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया था, जिससे लोग उनके मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे। फिलहाल, कॉनर मर्फी के निधन से जुड़ा कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है।