फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan Third Wife Gauri Spratt Ruby Ring Crafted By 131 Artisans And Take 256 Hours

Aamir Khan Gauri Spratt: क्यों चर्चा में है आमिर-गौरी की शादी? 256 घंटे में 131 कारीगरों ने मिलकर किया यह काम

Wed, 08 Jul 2026 06:54 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 08 Jul 2026 06:54 PM IST
सार

Aamir Khan Gauri Spratt Ring: बीते दिनों आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की। यह शादी खूब चर्चा में रही। इस शादी में एक खास चीज ने भी फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। आमिर खान की शादी से जुड़ी एक खास चीज को बनाने में लगभग 131 कारीगर लगे, 256 घंटे में जाकर वह नायाब चीज तैयार हुई। 

विज्ञापन
Aamir Khan Third Wife Gauri Spratt Ruby Ring Crafted By 131 Artisans And Take 256 Hours
आमिर खान ने गौरी स्प्रैट को दिया खास तोहफा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आमिर खान हाल ही में तीसरी बार दूल्हा बने। सादगी भरे अंदाज में उन्होंने गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज की। अपनी शादी में आमिर खान ने आइवरी कलर का धोती-कुर्ता पहना था। इस पर एक ब्रोच लगाया था। वहीं गौरी स्प्रैट ने पेस्टल रंग का लहंगा पहना था, कई लेयर वाले नेकलेस भी कैरी किए थे। इसके अलावा गौरी ने एक रूबी वेडिंग रिंग भी पहनी थी। यही रिंग अब चर्चा में है। 

विज्ञापन

131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की अंगूठी 
इस अंगूठी में लगा रूबी मेडागास्कर से लाया गया है। लग्जरी ज्वेलरी ब्रांड Qween ने इसे डिजाइन किया है। इसके को-फाउंडर और सीईओ अमित कुमार ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि इस रूबी को पाने में लगभग तीन महीने का वक्त लगा। वह कहते हैं, ‘रूबी को हासिल करने में तीन महीने से ज्यादा का समय लगा। कारीगरों के 131 कुशल हाथों ने इस पर 256 घंटे काम किया। यह मेडागास्कर का रूबी है। इस वेडिंग रिंग को असल में शाही लुक देने के लिए डिजाइन किया गया है।’ 

विज्ञापन

Aamir Khan Third Wife Gauri Spratt Ruby Ring Crafted By 131 Artisans And Take 256 Hours
आमिर खान और गौरी स्प्रैट - फोटो : सोशल मीडिया

कौन है आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट?   
गौरी स्प्रैट को आमिर लगभग 25 साल से जानते हैं, वह उनकी अच्छी दोस्त रही हैं। दोनों ने लगभग 18 महीनों तक डेट किया और इसके बाद अपना रिश्ता जगजाहिर किया। गौरी, आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी से भी जुड़ी हुई हैं। गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं और रीता स्प्रैट की बेटी हैं, जो बेंगलुरु के नामी सैलून चेन की मालकिन हैं। अब वह आमिर से शादी कर चुकी हैं। 

आमिर खान का अपकमिंग प्रोजेक्ट क्या है? 
शादी से इतर आमिर खान के करियर फ्रंट की बात करें तो उनके प्रोडक्शन हाउस तले एक फिल्म ‘बंटवारा 1947’ बन रही है। इसमें सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल जैसे चर्चित एक्टर भी नजर आएंगे। इस फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है। गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान राजकुमार संतोषी ने संभाली है। 'बंटवारा 1947' इस साल 14 अगस्त से सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed