फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayesha Khan Gets Trolled By Internet As She Visits Wimbledon Users Say Is The Page Hacked

Ayesha Khan: विंबलडन के पेज पर ‘धुरंधर’ फेम आयशा खान, यूजर्स ने किया ट्रोल; बोले- पेज हैक हो गया क्या?

Wed, 08 Jul 2026 03:12 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 08 Jul 2026 03:12 PM IST
सार

Ayesha Khan Trolled on Wimbledon Visit: टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन 2026 जारी है, जहां नोवाक जोकोविच, यानिक सिनर जैसे खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस आयशा खान भी विंबलडन पहुंची, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे। 

विज्ञापन
Ayesha Khan Gets Trolled By Internet As She Visits Wimbledon Users Say Is The Page Hacked
आयशा खान - फोटो : इंस्टाग्राम @ayeshaakhan_official

विस्तार

दुनिया का सबसे पुराना और सबसे प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट ‘विंबलडन’ जारी है, जहां वर्ल्ड के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी अपनी योग्यता साबित करने मेंं लगे हुए हैं। इस बीच अभिनेत्री आयशा खान भी विंबलडन पहुंची, जिसकी तस्वीरें विंबलडन के आधिकारिक पेज ने शेयर की। लेकिन अब इन तस्वीरों पर यूजर्स एक्ट्रेस को काफी ट्रोल कर रहे हैं। 

विज्ञापन

विंबलडन ने शेयर की तस्वीरें
दरअसल, विंबलडन के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ने एक्ट्रेस आयशा खान की तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘बॉलीवुड स्टार आयशा खान ने सेंटर कोर्ट की शोभा बढ़ाई।’ पोस्ट में एक्ट्रेस रेड कलर की शानदार ड्रेस में नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन


पहली फोटो में आयशा फ्रेड पेरी के स्मारक के पास खड़ी नजर आ रही हैं। बता दें कि फ्रेड पेरी पहले पुरुष खिलाड़ी थे, जिन्होंने पहला विंबलडन जीता था। एक तस्वीर में आयशा विंबलडन की ट्रॉफी पकड़े नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य फोटो में एक्ट्रेस टेनिस बॉल पर अपना सिग्नेचर करती दिखाई दे रही हैं। वहीं एक तस्वीर में आयशा आइसक्रीम का लुत्फ उठाती दिख रही हैं। बाकी तस्वीरों में आयशा विंबलडन कोर्ट घूमती नजर आ रही हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Wimbledon (@wimbledon)

यूजर्स ने किया ट्रोल
अब पोस्ट सामने आने के बाद फैंस काफी हैरान नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स ये विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि आयशा सच में विंबलडन पहुंची हैं और विंबलडन ने उनकी तस्वीरें शेयर की हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- ‘विंबलडन पेज हैक हो गया है क्या?’ वहीं दूसरे ने कमेंट किया- ‘उनसे टेनिस के रूल्स के बारे में पूछिए।’ एक ने लिखा- ‘विंबलडन के पास खबरें खत्म हो गई हैं क्या? क्या है उनकी उपलब्धियां?’ 


 


'धुरंधर' गाने से मिली पहचान 
आयशा खान ने अपनी शुरूआत एकता कपूर द्वारा निर्मित सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से की थी। जिसके बाद 'बालवीर रिटर्न्स' में भी काम किया। इसके बाद तेलुगु फिल्म 'मुखचित्रम' में सपोर्टिंग कास्ट के रूप में नजर आयी थीं। हाल हीमें उन्हें 'धुरंधर' के गाने शरारत से पहचान मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed