{"_id":"6a4e63171e5a69192b0b33e1","slug":"ajay-inches-closer-to-becoming-a-grandmaster-after-securing-his-second-gm-norm-noida-news-c-23-1-lko1064-99603-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दूसरा जीएम नॉर्म हासिल कर ग्रैंडमास्टर बनने के करीब पहुंचे अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दूसरा जीएम नॉर्म हासिल कर ग्रैंडमास्टर बनने के करीब पहुंचे अजय
विज्ञापन
शतरंज खिलाड़ी अजय संतोष पर्वथारेड्डी। स्रोत परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चेक गणराज्य के चेस फेस्टिवल सेस्के बुदेजोविस 2026 में 6.5 अंक, अब विश्व ग्रैंडमास्टर बनने के लिए सिर्फ एक नॉर्म की दरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। नोएडा के सेक्टर-51 स्थित केंद्रीय विहार सोसाइटी निवासी अंतरराष्ट्रीय मास्टर (आईएम) अजय संतोष पर्वथारेड्डी ने भारतीय शतरंज को बड़ी उपलब्धि दिलाते हुए अपना दूसरा ग्रैंडमास्टर (जीएम) नॉर्म हासिल कर लिया है। चेक गणराज्य में आयोजित चेस फेस्टिवल सेस्के बुदेजोविस-2026 के जीएम ग्रुप में अजय ने नौ मुकाबलों में 6.5 अंक जुटाकर यह उपलब्धि अपने नाम की। अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर (जीएम) बनने के लिए केवल एक और जीएम नॉर्म की जरूरत है।
फिडे रेटिंग में 12.6 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की-
टूर्नामेंट में अजय ने कई अनुभवी ग्रैंडमास्टर्स के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 2608 रेटिंग वाले ग्रैंडमास्टर एंटोन कोरोबोव के खिलाफ महत्वपूर्ण ड्रॉ खेला। वहीं 2432 रेटिंग वाले ग्रैंडमास्टर मिसा पाप को हराकर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। 2457 रेटिंग वाले ग्रैंडमास्टर फिलिप हारिंग के खिलाफ भी उनका मुकाबला ड्रॉ रहा। प्रदर्शन के दम पर उनकी फिडे रेटिंग में 12.6 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस वर्ष अजय का यह दूसरा जीएम नॉर्म है। इससे पहले उन्होंने बाकू ओपन-2026 में अपना पहला जीएम नॉर्म हासिल किया था। लगातार दो जीएम नॉर्म मिलने के बाद अब उनकी नजर तीसरे और अंतिम नॉर्म पर है, जो उन्हें विश्व ग्रैंडमास्टर का प्रतिष्ठित खिताब दिला सकता है।
परिवार को दिया श्रेय-
अजय ने अपनी सफलता का श्रेय कोच लोकेश्वराराव मूगी, परिवार और अपने समर्थकों को दिया। उनके पिता वेंकट मयूर ने विश्वास जताया कि यदि अजय इसी लय को बरकरार रखते हैं तो जल्द ही भारत के नए ग्रैंडमास्टर्स की सूची में शामिल होंगे। तीसरे जीएम नॉर्म के लिए अजय अब फ्रांस और सर्बिया में होने वाली आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चुनौती पेश करेंगे।