Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UAE Bus-Truck Collision Kills 13, Including Indians; Several Injured, Embassy Issues Helpline Number

यूएई में बस-ट्रक की भीषण टक्कर: भारतीयों समेत 13 लोगों की मौत, कई घायल; दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Tue, 24 Nov 2026 11:12 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Tue, 24 Nov 2026 11:12 PM IST
सार

यूएई के रास अल खैमाह में यात्री बस और सड़क किनारे खड़े ट्रक की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं, लेकिन उनकी सही संख्या की पुष्टि नहीं हुई है। हादसे में 14 लोग घायल भी हुए हैं। आखिर 41 यात्रियों से भरी बस कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुई? भारतीय परिवारों की मदद के लिए दूतावास ने क्या इंतजाम किए हैं? आइए, विस्तार से मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
UAE Bus-Truck Collision Kills 13, Including Indians; Several Injured, Embassy Issues Helpline Number
हादसा कैसे हुआ और कितने लोग बस में सवार थे? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। मंगलवार को रास अल खैमाह में एक यात्री बस सड़क किनारे खराबी के कारण खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार कई लोगों की जान चली गई। हादसे में 14 अन्य लोग घायल हुए हैं। भारतीय नागरिकों की मौत की खबर के बाद दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने पीड़ित परिवारों से संपर्क किया है और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर मदद पहुंचाने में जुटा है।

विज्ञापन


हादसा कैसे हुआ और कितने लोग बस में सवार थे?
यह दुर्घटना मंगलवार को रास अल खैमाह के अल वतन रोड पर हुई। यूएई के गृह मंत्रालय के मुताबिक, एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। ट्रक में तकनीकी खराबी आने के कारण वह सड़क किनारे खड़ा था। बस में कुल 41 लोग सवार थे। शुरुआती जानकारी में मृतकों की संख्या 11 बताई गई थी, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान दो और घायलों की मौत हो गई। इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई। हादसे के बाद बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया। घायलों को इलाज के लिए आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया गया।
विज्ञापन


हादसे में कितने भारतीयों की मौत हुई?
दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने बताया कि हादसे में भारतीय नागरिकों की भी जान गई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मरने वाले भारतीयों की संख्या कितनी है। दूतावास ने कहा कि वह पीड़ित परिवारों के संपर्क में है और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर जरूरी सहायता उपलब्ध करा रहा है। मृतकों की राष्ट्रीयता के हिसाब से पूरी सूची अभी जारी नहीं की गई है। भारतीय मिशन ने कहा है कि हादसे से जुड़ी बाकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय नागरिकों की मदद के लिए क्या इंतजाम किए गए?
भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर हादसे पर दुख जताया और कहा कि भारतीय नागरिकों की मौत की खबर से वह बेहद दुखी है। दूतावास ने सहायता के लिए 24 घंटे सक्रिय रहने वाला टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 800-46342 जारी किया है। हादसे में प्रभावित लोगों के परिवार या मदद चाहने वाले इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर मृतकों की पहचान और भारतीय नागरिकों से जुड़ी जानकारी की पुष्टि कर रहा है।

यूएई में इससे पहले भी हुआ था बड़ा सड़क हादसा?
रास अल खैमाह की यह दुर्घटना यूएई में हाल के दिनों में हुआ दूसरा बड़ा सड़क हादसा है। इससे पहले 13 नवंबर की सुबह फुजैराह में 23 वाहनों की आपस में टक्कर हुई थी। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें चार भारतीय नागरिक शामिल थे। उस दुर्घटना में कम से कम 30 लोग घायल हुए थे। घायलों में सात भारतीय नागरिक भी थे। इसके अलावा यूएई, जॉर्डन, पाकिस्तान, मिस्र, ओमान और ब्राजील के नागरिक भी घायल हुए थे। लगातार हो रहे हादसों से वहां सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है।


हादसे के बाद भारतीय मिशन की क्या भूमिका है?
भारतीय वाणिज्य दूतावास पीड़ितों की पहचान की पुष्टि करने और उनके परिवारों को सहायता देने के लिए स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है। अभी तक मृतकों की पूरी राष्ट्रीयता और भारतीय नागरिकों की सही संख्या सामने नहीं आई है। दूतावास ने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है। इसके लिए जारी 24 घंटे की हेल्पलाइन भी सक्रिय है। हादसे की पूरी जानकारी मिलने के बाद भारतीय नागरिकों से जुड़ी स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed