Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Houthi Rebels Advance to Within 60 Km of Aden as Yemeni Forces Prepare Defence Line

यमन में अदन पर कब्जे की फिराक में हूती!: शहर से 60 किमी दूर पहुंचे विद्रोही; सेना ने बनाई मजबूत सुरक्षा दीवार

Wed, 25 Nov 2026 01:24 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 25 Nov 2026 01:24 AM IST
सार

यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोही अदन शहर से करीब 60 किलोमीटर दूर पहुंच गए हैं। सरकार समर्थित सेना ने उनके रास्ते में मजबूत सुरक्षा मोर्चा बनाया है। क्या विद्रोहियों की यह बढ़त यमन के संघर्ष को और गंभीर बना सकती है?

विज्ञापन
Houthi Rebels Advance to Within 60 Km of Aden as Yemeni Forces Prepare Defence Line
अदन पर कब्जे की ओर बढ़े हूती विद्रोही - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। विद्रोही देश के दक्षिणी शहर अदन के करीब पहुंच गए हैं। यह शहर यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार का मुख्य केंद्र है। एक सैन्य अधिकारी के मुताबिक, हूती विद्रोही अब अदन से करीब 60 किलोमीटर दूर हैं। दूसरी ओर, यमनी सेना ने उनके बढ़ते कदमों को रोकने के लिए शहर के उत्तर और पश्चिम में मजबूत सुरक्षा मोर्चा तैयार किया है।

विज्ञापन


बाब अल-मंदेब के आसपास बढ़ाया कब्जा
हूती विद्रोहियों की अदन की ओर बढ़त ऐसे समय हुई है, जब सरकार समर्थक सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास के कुछ इलाकों से पीछे हटने का फैसला किया। इससे हूतियों को इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग के आसपास अपनी पकड़ मजबूत करने का मौका मिला।
विज्ञापन


यमनी सेना के प्रवक्ता कर्नल माजिद अल-नुजाइली ने बताया कि पश्चिमी तट से पीछे हटने वाली सेनाएं अब अदन के उत्तर और पश्चिम में तैनात हैं। यहां विद्रोहियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए एक मजबूत रक्षात्मक मोर्चा बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अदन एक रेड लाइन है। 2015 में भी जब हूती विद्रोही शहर तक पहुंचे थे, तब यहां के लोगों ने उन्हें खदेड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका और पश्चिमी देशों से मांगी मदद
इसी बैठक में यमन के विदेश मंत्रालय के अधिकारी मारवान अल-नोमान ने अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों से मदद की अपील की। उन्होंने कहा कि हूतियों तक तस्करी के जरिये पहुंचने वाले हथियारों को रोकने के लिए यमनी तटरक्षक बल को समर्थन दिया जाना चाहिए। उन्होंने विद्रोहियों के खिलाफ जमीन पर लड़ रही यमनी सेना को प्रशिक्षण देने की भी मांग की।

अल-नोमान ने हूती विद्रोहियों को आतंकवादी संगठन बताते हुए कहा कि वे सबसे पहले यमन के लोगों के लिए खतरा हैं। इसके बाद लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों के लिए भी चुनौती पैदा करते हैं।

ताइज प्रांत में गोलाबारी, बच्चे समेत तीन लोगों की मौत
इस बीच यमन के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में स्थित ताइज प्रांत में गोलाबारी की घटना में तीन नागरिकों की मौत हो गई। यमन के गृह मंत्रालय के मुताबिक, मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। हमले में दो अन्य बच्चे घायल हुए हैं।


मंत्रालय ने स्थानीय पुलिस के हवाले से बताया कि इस हमले के लिए हूती विद्रोही जिम्मेदार हैं। हालांकि, हूतियों और सऊदी समर्थित यमनी बलों के बीच एक-दूसरे के नियंत्रण वाले इलाकों में नागरिकों को निशाना बनाने के आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed