Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   jensen-huang-apology-nvidia-employees-ceo-return-360-degree-review

'पत्नी से बात करना था सबसे मुश्किल': एनवीडिया सीईओ जेनसन ने कर्मचारियों के सामने मानी गलतियां, और क्या कहा?

Wed, 25 Nov 2026 01:46 AM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Wed, 25 Nov 2026 01:46 AM IST
सार

एनवीडिया के सीईओ पद पर दोबारा नियुक्त होने के बाद जेनसन हुआंग ने कर्मचारियों के साथ पहली सामूहिक बैठक में अपनी गलतियों को स्वीकार किया। उन्होंने कंपनी की आचार संहिता के उल्लंघन और निजी जीवन में किए गए व्यवहार के लिए माफी मांगी। हुआंग ने कहा कि उनके कारण पत्नी और परिवार को दुख पहुंचा।

विज्ञापन
jensen-huang-apology-nvidia-employees-ceo-return-360-degree-review
एनवीडिया सीईओ जेनसन हुआंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

एनवीडिया के शीर्ष पद पर लौटने के बाद जेनसन हुआंग ने मंगलवार को कंपनी के कर्मचारियों के साथ पहली सामूहिक बैठक की। इस दौरान उन्होंने अपने निजी आचरण और कंपनी की आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर खुलकर बात की। हुआंग ने अपनी गलतियां स्वीकार करते हुए कहा कि उनके व्यवहार से पत्नी और परिवार को तकलीफ पहुंची है। उन्होंने कर्मचारियों से भी माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि आगे वह अपने लिए अधिक कड़े मानक तय करेंगे।
विज्ञापन


अमेरिकी मीडिया संस्थान वायर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में हुआंग ने कहा कि यह कंपनी के साथ उनकी अब तक की सबसे कठिन बैठक है। उन्होंने इसे अपने जीवन की दूसरी सबसे मुश्किल बैठक बताया। उनके मुताबिक, सबसे कठिन बातचीत पत्नी के साथ हुई थी।
विज्ञापन


रोजाना डेढ़ घंटे थेरेपी ले रहे हैं जेनसन
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए हुआंग ने बताया कि वह प्रतिदिन करीब डेढ़ घंटे थेरेपी ले रहे हैं और इससे उन्हें फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि निजी जीवन में उनसे बहुत गंभीर गलतियां हुई हैं और उनके कारण परिवार तथा पत्नी को चोट पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुआंग ने कंपनी की आचार संहिता को लेकर भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि यह नियम एनवीडिया के सभी कर्मचारियों पर समान रूप से लागू होते हैं। कंपनी के शीर्ष अधिकारियों को भी इनका पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि आचार संहिता का बड़ा हिस्सा उन्होंने खुद तैयार किया था, ताकि कार्यस्थल पर हर व्यक्ति सुरक्षित महसूस कर सके।

नियम तोड़ने पर कार्रवाई, लेकिन हर बार नौकरी से निकालना जरूरी नहीं
हुआंग ने स्पष्ट किया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी और कंपनी इस तरह के व्यवहार को नजरअंदाज नहीं करेगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि नियम तोड़ने वाले हर कर्मचारी को तत्काल नौकरी से निकाल देना जरूरी नहीं है।

उनके मुताबिक, कार्रवाई से पहले संबंधित मामले के तथ्यों, परिस्थितियों और दूसरे जरूरी पहलुओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद ही तय होगा कि किस तरह का कदम उठाया जाना चाहिए।

अपने सख्त रवैये में बदलाव की जरूरत मानी
बैठक में हुआंग ने अपने काम करने के तरीके और कर्मचारियों से ऊंची अपेक्षाएं रखने की शैली पर भी चर्चा की। उन्होंने माना कि उनका प्रबंधन का तरीका कभी-कभी कर्मचारियों के लिए नकारात्मक अनुभव बन गया।

हुआंग ने कहा कि वह कर्मचारियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रखते हैं और उनका मानना है कि इससे कंपनी को आगे बढ़ने में मदद मिलती है। लेकिन उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कई बार वह जरूरत से ज्यादा सख्ती कर जाते हैं। इससे कर्मचारियों की निर्णय लेने और स्वतंत्र रूप से काम करने की क्षमता प्रभावित होती है।

उन्होंने कहा कि उन्हें एनवीडिया के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखते हुए ऐसा संतुलन बनाना होगा, जिससे उनके साथ काम करने वाले लोगों को नुकसान न पहुंचे। हुआंग के अनुसार, अब उन्हें अपने व्यवहार और नेतृत्व के लिए पहले से ऊंचे मानक तय करने होंगे।

खुद कराएंगे अपने कामकाज की समीक्षा
हुआंग ने अपने नेतृत्व के तरीके में सुधार के लिए 360 डिग्री परफॉर्मेंस रिव्यू कराने की घोषणा की। इस प्रक्रिया में उनके साथ काम करने वाले कर्मचारियों से उनके व्यवहार, फैसलों और कामकाज को लेकर प्रतिक्रिया ली जाएगी। उन्होंने संकेत दिया कि यह समीक्षा हर महीने भी कराई जा सकती है।

हुआंग ने कहा कि एनवीडिया में इस तरह की समीक्षा से गुजरने वाले वह पहले और अकेले व्यक्ति होंगे। फिलहाल कंपनी के दूसरे कर्मचारियों के लिए ऐसी व्यवस्था शुरू करने की उनकी कोई योजना नहीं है।

खुद को विशेष छूट मिलने की बात नकारी
हुआंग ने उन अटकलों को भी खारिज किया, जिनमें उनकी तकनीकी उद्योग में मजबूत पहचान को दोबारा सीईओ बनाए जाने की वजह बताया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर ऐसी बातें कही जा रही हैं कि वह टेक उद्योग के बड़े नाम हैं और इसी कारण उन्हें वापस पद मिल गया।

उन्होंने इस तरह की धारणा को गलत बताते हुए कहा कि कंपनी की आचार संहिता से ऊपर कोई नहीं है। उन्होंने महिला कर्मचारियों के बीच भी भरोसा कायम करने की कोशिश की। हुआंग ने कहा कि वह महिलाओं के लिए सुरक्षित और बेहतर कार्यस्थल बनाने के बड़े समर्थकों में से एक हैं।

उन्होंने एनवीडिया की लचीली कार्य नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे कर्मचारियों को पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ अपना करियर आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि अगर उनके किसी काम से इस व्यवस्था को खतरा पहुंचा है, तो उन्हें इसका गहरा अफसोस है और वह स्थिति सुधारने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।

कंपनी के कामकाज को लेकर भी दिया भरोसा
हुआंग ने कर्मचारियों को यह भरोसा भी दिलाया कि उनके कंपनी में मौजूद न रहने पर भी एनवीडिया का कामकाज सुचारू रूप से चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी कुछ समय की अनुपस्थिति से यह स्पष्ट हुआ है कि कंपनी की संचालन व्यवस्था मजबूत है और वह अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सक्षम है।

एनवीडिया में वापसी के बाद सोमवार को मुख्यालय पहुंचने पर भी हुआंग ने कर्मचारियों से माफी मांगी थी। उस समय कर्मचारियों ने तालियों और नारों के साथ उनका स्वागत किया था। उन्होंने कहा था कि कर्मचारियों को इस पूरी स्थिति से गुजरना पड़ा, इसके लिए उन्हें अफसोस है। उन्होंने अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए कहा था कि वह खुद को बेहतर बनाने पर काम करेंगे।

कर्मचारियों को दूसरा मौका देने के लिए धन्यवाद देते हुए हुआंग ने कहा था कि वह दूसरी पारी में पहले से बेहतर सीईओ बनने की कोशिश करेंगे। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में यह भी कहा था कि काम पर लौटने का उनका पहला दिन है और अभी उनके पास कंप्यूटर नहीं है। आईटी विभाग उन्हें नया कंप्यूटर उपलब्ध कराएगा।

11 दिन में कैसे हुई सीईओ पद पर वापसी?
एनवीडिया के निदेशक मंडल ने इसी महीने की शुरुआत में हुआंग का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। उनके निजी आचरण और कथित तौर पर पूरी जानकारी नहीं देने को लेकर सवाल उठे थे। मीडिया रिपोर्टों में उनके कथित विवाहेतर संबंधों की चर्चा हुई थी। इनमें एक महिला का नाम भी सामने आया था, जिस पर चीनी खुफिया एजेंसियों से संबंध होने का संदेह जताया गया था।


हालांकि, इस्तीफा स्वीकार किए जाने के 11 दिन बाद ही सोमवार को बोर्ड ने उन्हें दोबारा सीईओ नियुक्त कर दिया। यह फैसला हुआंग की ओर से दिए गए नए आश्वासनों और ट्रंप प्रशासन से मिली जानकारी के बाद लिया गया। प्रशासन की ओर से बताया गया था कि हुआंग किसी संघीय जांच के दायरे में नहीं हैं। उनकी वापसी को लेकर कंपनी के कर्मचारियों की राय एक जैसी नहीं है। कुछ लोगों ने उनके लौटने का स्वागत किया है, जबकि कुछ कर्मचारी उनके निजी आचरण और बोर्ड के फैसले को लेकर अब भी सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed