{"_id":"6a4abb66f817a49f660731a3","slug":"rise-in-patients-with-cough-cold-and-sore-throat-advice-given-on-prevention-alongside-treatment-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160803-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खांसी-जुकाम और खराश के मरीज बढ़े उपचार के साथ बचाव की दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खांसी-जुकाम और खराश के मरीज बढ़े उपचार के साथ बचाव की दी सलाह
Mon, 06 Jul 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान मंदिर पर आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें आने वाले मरीजों की सेहत की जांच की गई। इसके बाद जरूरत के अनुसार दवा दी गई। मेले में स्वास्थ्य मेले में खांसी व गले में खराश, एसिडिटी, फंगल इंफेक्शन, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोगियों की संख्या ज्यादा थी। डॉक्टरों ने इसे मौसम का वार बताया। दवा लेने के साथ ही बचाव की सलाह दी। खास करके बच्चों और बुजुर्गों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई। ढेबरुआ प्रतिनिधि के अनुसार, बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी के अंतर्गत आने वाले अकरहरा, भुतहवा और मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेलों में रविवार को मरीज पहुंचे।
इन स्वास्थ्य मेलों में कुल 54 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया, जहां चिकित्सकों ने उनकी जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। आरोग्य मेलों में पहुंचे मरीजों में ज्यादातर गर्म मौसम के कारण होने वाली बीमारियों से पीड़ित थे। इनमें वायरल बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और स्किन, बीपी, शुगर जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीज शामिल थे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकरहरा में 21, भुतहवा में 16 और मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्र पर 17 मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया। बढ़नी पीएचसी के अधीक्षक अविनाश चौधरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरोग्य मेलों में आए हुए सभी मरीजों की चिकित्सकों द्वारा गहन जांच की गई है और उन्हें उचित उपचार प्रदान किया गया है। पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, जोगिया ब्लॉक के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी लालपुर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। डाॅ. पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने मरीजों की जांच कर उनको आवश्यक दवाएं दीं। कुल 25 मरीज पहुंचे, जिसमें खांसी, बुखार, शुगर,बीपी, सांस की तकलीफ जैसी अनेक समस्याएं थीं। जांच कर दवा देने के साथ उचित सावधानी बरतने की सलाह दी।