पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dirt and garbage pile up in the village, anger among villagers

Siddharthnagar News: गांव में गंदगी और कूड़े का अंबार, ग्रामीणों में रोष

Mon, 06 Jul 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 06 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Dirt and garbage pile up in the village, anger among villagers
डुमरियागंज। ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटखौली में सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। जगह-जगह गंदगी के ढेर और बजबजाती नालियां ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति होने के बावजूद वह महीनों से गांव से नदारद रहते हैं। इस कारण गलियों और सड़कों पर हर समय कचरा फैला रहता है। उससे उनमें राेष व्याप्त है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है, जिससे उठने वाली दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है। गांव के जगदीश धर दुबे, लल्लन, तौफीक बद्री विशाल, राम लोटन, संतराम, रवि तिवारी आदि ने बताया कि बरसात के मौसम और भीषण गर्मी के बीच फैली इस गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों (मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड आदि) के फैलने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई है लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed