पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Diesel, petrol and gas price hike

Siddharthnagar News: डीजल-पेट्रोल और गैस के दाम बढ़ने से जनता परेशान

Mon, 06 Jul 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 06 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Diesel, petrol and gas price hike

विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम गंगवार में विधायक सैय्यदा खातून की अगुवाई में समाजवादी पार्टी ने रविवार को जन चौपाल का आयोजन किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सात दिवसीय पौधरोपण अभियान के तहत आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं।
विधायक ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों के हित की बात करती है। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और बिजली के दामों में वृद्धि से आम जनता प्रभावित हुई है और काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, जिससे नौजवान, आम आदमी और किसान परेशान हैं। उन्होंने निजीकरण की आलोचना करते हुए कहा कि सरकारी संपत्तियों को पूंजीपतियों को बेचा जा रहा है, जिससे रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि जनता ने इस सरकार को हटाने का मन बना लिया है और 2027 में समाजवादी सरकार बनने पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्राण वायु पीडीए पौधे लगाने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान घिसियावन यादव, बच्चा राम बौद्ध, इकबाल मलिक, बालकृष्ण ओझा, मोहम्मद हमजा, मौलाना मन्नान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed