फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Wife attacked with a sharp-edged weapon after being threatened that she would be taken away dead or alive

UP: मायके पहुंचा पति बोला- जिंदा या मुर्दा लेकर जाऊंगा; महिला का जवाब- सौतेला बेटा, देवर करते हैं हैवानियत

Wed, 08 Jul 2026 06:15 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 08 Jul 2026 06:15 PM IST
सार

Fatehpur News: जिंदा या मुर्दा ले जाने की धमकी देकर पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
Wife attacked with a sharp-edged weapon after being threatened that she would be taken away dead or alive
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिंदा या मुर्दा लेकर जाने की धमकी देकर ससुराल पहुंचे पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला ने पति के साथ सौतेले बेटे व रिश्ते में देवर पर हैवानियत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में पति समेत सात लोगों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन


थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने राधानगर पुलिस को बताया कि 18 मई की रात 10 बजे पति नशे में घर आया। गाली-गलौज के बाद सिर पर हमला किया। कमरे में बंदकर मारपीट कर जबरदस्ती की। सौतेला बेटा और चचेरा देवर भी पहुंचे। उन दोनों ने भी उसके साथ हैवानियत कर जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह छिपकर 19 मई को मायके राधानगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले पहुंची। वहां मां को आपबीती बताई। लोकलाज के चलते मां ने चुप रहने की सलाह दी।

विज्ञापन

इस दौरान पति उसे बुलाने के लिए लोगों से धमकी दिलाते रहे। 5 जुलाई की रात 11 बजे पति सात-आठ लोगों के साथ कार से मायके पहुंच गया। गेट खोलते ही पति, बेटा और चार अन्य ने मारपीट की और पति ने धारदार हथियार से सिर पर वार किया और बोला कि मुझे जिंदा या मुर्दा लेकर जाएगा।

घायल होने पर उसे छोड़कर कार से भाग निकले। परिजन ने 112, 108, 1090 पर शिकायत की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि पति समेत सात के खिलाफ हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला के बयान के अनुसार आगे धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed