Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chandigarh Municipal Corporation election AAP on ticket allocation first list today

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: आप के नौ उम्मीदवार घोषित, छह मौजूदा पार्षदों पर फिर जताया भरोसा; 26 सीटों पर इंतजार

Fri, 13 Nov 2026 05:30 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 13 Nov 2026 05:30 PM IST
सार

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। टिकट वितरण के लिए पार्टी के प्रति निष्ठा, उम्मीदवार की लोकप्रियता, चुनाव जीतने की क्षमता और सर्वे रिपोर्ट को प्रमुख आधार बनाया गया।

विज्ञापन
Chandigarh Municipal Corporation election AAP on ticket allocation first list today
चंडीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। पार्टी ने पहली सूची में नौ वार्डों के उम्मीदवार घोषित किए हैं।
विज्ञापन


इनमें छह मौजूदा पार्षदों को दोबारा टिकट देकर उनके वार्ड में कामकाज और पकड़ पर भरोसा जताया है जबकि तीन वार्डों में नए चेहरों को मौका दिया है। चंडीगढ़ के 35 वार्डों में से अभी नौ पर उम्मीदवार घोषित हुए हैं। बाकी 26 वार्डों के लिए जल्द दूसरी सूची जारी हो सकती है।

पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवारों में वार्ड-1 से दिलदार सिंह, वार्ड-21 से गुरप्रीत कौर लाड्डी, वार्ड-22 से अंजू कत्याल, वार्ड-23 से ओंकार सिंह औलख (सन्नी), वार्ड-24 से कुलदीप कुमार, वार्ड-25 से राधिका ढींगरा, वार्ड-27 से अजीत सिंह जिंद, वार्ड-30 से सतनाम कौर और वार्ड-32 से एडवोकेट अरुण प्रभा खुरचा शामिल हैं।
विज्ञापन


उम्मीदवारों के चयन को लेकर शुक्रवार को आप के चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह शहर पहुंचे। उनकी अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें पार्टी प्रधान विजय पाल, हरदीप सिंह सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में वार्डवार दावेदारों के नामों पर चर्चा के बाद पहली सूची को अंतिम रूप दिया गया। पूर्व पार्षद स्वर्गीय मलकीयत सिंह बुटेरला की पत्नी बीबी सतनाम कौर को वार्ड-30 से टिकट मिलने पर समर्थकों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह सिटिंग पार्षदों को दोबारा टिकट
पार्टी ने वार्ड-1, 21, 22, 23, 25 और 30 से मौजूदा पार्षदों को दोबारा मैदान में उतारा है। वहीं वार्ड-24, 27 और 32 में नए उम्मीदवारों पर दांव लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed