{"_id":"6b04695c558877c0d20c1ade","slug":"mann-government-seeks-57-000-crore-from-the-centre-2026-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में धान की बंपर फसल: मान सरकार के लिए सरकारी खरीद चुनौती, किसानों की अदायगी के लिए केंद्र से मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में धान की बंपर फसल: मान सरकार के लिए सरकारी खरीद चुनौती, किसानों की अदायगी के लिए केंद्र से मांगी मदद
Mon, 23 Nov 2026 09:57 PM IST
शाहिल शर्मा
मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 23 Nov 2026 09:57 PM IST
सार
इस बार पंजाब में धान की बंपर पैदावार हुई है जिसकी सरकारी खरीद राज्य सरकार के लिए चुनौती बन गई है। मान सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर कैश क्रेडिट लिमिट बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
पंजाब में धान की बंपर फसल
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पंजाब में धान की बंपर पैदावार इस बार सरकार के लिए आर्थिक और प्रशासनिक चुनौती बन चुकी है। केंद्र सरकार की ओर से खरीफ सीजन 2026-27 के लिए निर्धारित 180 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य पीछे छूट चुका है। 22 नवंबर तक राज्य की मंडियों में धान की आवक 193 लाख मीट्रिक टन के पार पहुंच गई थी। पंजाब सरकार ने अब कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है।
मंडियों में पहुंचा खरीद लक्ष्य से अधिक धान
सरकारी एजेंसियां पंजाब की मंडियों से करीब 189.80 लाख मीट्रिक टन धान खरीद चुकी हैं, जबकि निजी व्यापारियों ने लगभग 1.70 लाख मीट्रिक टन की खरीद की है। खरीद लक्ष्य से अधिक धान मंडियों में पहुंचने के कारण अब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग जल्द ही खरीद प्रक्रिया बंद करने की तैयारी कर रहा है।

Trending Videos
सीसीएल बढ़ाने की मांग को लेकर केंद्र को लिखा पत्र
इस फैसले के बीच उन किसानों की चिंता बढ़ गई है, जिनका धान अभी तक नहीं बिका है। 19 जिलों में खरीद प्रक्रिया लगभग समाप्त हो चुकी है। इस सीजन की शुरुआत में केंद्र की ओर से 42,786.68 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) मंजूर की गई थी। बाद में कुल स्वीकृत सीमा 48,581 करोड़ रुपये बताई गई। अब राज्य सरकार ने सीसीएल को 48,581 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 57,000 करोड़ रुपये करने के लिए केंद्र को पत्र लिखा है।
इसके साथ ही खरीद का लक्ष्य भी 180 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 200 लाख मीट्रिक टन करने की मांग की गई है। अभी तक अतिरिक्त सीसीएल को आरबीआई की मंजूरी नहीं मिली है। उधर, विगत दिनों मोहाली पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में पूछे जाने पर कहा था कि उन्हें पंजाब की ओर से अतिरिक्त सीसीएल मांगे जाने की जानकारी नहीं है।
इस बार पैदावार ज्यादा
इस बार अधिक आवक के पीछे खेती का रकबा और प्रति हेक्टेयर पैदावार, दोनों अहम कारण हैं। कृषि विभाग के मुताबिक, इस बार धान की औसत पैदावार 69.70 क्विंटल प्रति हेक्टेयर दर्ज की गई है। करीब 26.01 लाख हेक्टेयर में गैर-बासमती धान की खेती का अनुमान लगाया गया था। इसके अलावा बासमती के अनुमानित रकबे में बदलाव और कपास व बासमती से गैर-बासमती धान की ओर रकबा खिसकने को भी अधिक आवक की वजह माना जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बेहतर पैदावार के पीछे नहरी पानी की उपलब्धता को अहम बताते हैं। उनका कहना है कि पहाड़ों से आने वाला खनिज तत्वों से युक्त पानी खेतों के लिए देसी घी की तरह है। उन्होंने दावा किया कि इस बार सूबे में धान की पैदावार करीब 10 प्रतिशत बढ़ी है।