{"_id":"6b04c1c08c2f6af48e004ea4","slug":"jensen-huang-return-nvidia-headquarters-employees-welcome-elon-musk-trump-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनवीडिया मुख्यालय पहुंचे हुआंग: कर्मचारियों ने तालियों और नारों से किया स्वागत; मस्क बोले- सब चाहते थे वापसी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एनवीडिया मुख्यालय पहुंचे हुआंग: कर्मचारियों ने तालियों और नारों से किया स्वागत; मस्क बोले- सब चाहते थे वापसी
Tue, 24 Nov 2026 04:14 AM IST
देवेश त्रिपाठी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Tue, 24 Nov 2026 04:14 AM IST
सार
एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग की कंपनी में बहाली के बाद कैलिफोर्निया स्थित मुख्यालय पहुंचने पर कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। एलन मस्क ने कहा कि एनवीडिया के कर्मचारी उनकी वापसी चाहते थे। कंपनी के निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से उन्हें तत्काल प्रभाव से फिर सीईओ और बोर्ड सदस्य बनाने का फैसला किया।
विज्ञापन
हुआंग की बहाली पर ट्रंप ने जताई खुशी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेनसन हुआंग की कंपनी में वापसी पर कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कैलिफोर्निया स्थित कंपनी के मुख्यालय पहुंचने पर कर्मचारियों ने जेनसन के लिए तालियां बजाईं और नारे भी लगाए। हुआंग की बहाली पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एनवीडिया में उनके जानने वाले सभी कर्मचारी हुआंग की वापसी चाहते थे।
मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें एनवीडिया के कर्मचारी हुआंग का स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, एनवीडिया में जिन लोगों को मैं जानता हूं, वे सभी जेनसन को वापस चाहते थे और यह वीडियो सब कुछ दिखा रहा है।
पहले किया इनकार, फिर एनवीडिया ने दोबारा बनाया सीईओ
एनवीडिया ने सोमवार को घोषणा की थी कि जेनसन हुआंग को तत्काल प्रभाव से कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर बहाल कर दिया गया है। उन्हें निदेशक मंडल में भी फिर से शामिल किया गया है। कंपनी के बोर्ड ने बयान में बताया कि हुआंग के साथ कई दौर की बातचीत और बैठकों के बाद सर्वसम्मति से उनकी बहाली का फैसला लिया गया। बोर्ड ने उनके स्पष्ट विचार रखने के तरीके और कंपनी का नेतृत्व करने की क्षमता पर भरोसा जताया।
विज्ञापन
मस्क और ट्रंप ने फैसले का किया समर्थन
हुआंग की वापसी पर एलन मस्क ने इससे पहले भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने एक्स पर लिखा था कि गलती सुधार ली गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी एनवीडिया के फैसले को शानदार बताया और कंपनी को बधाई दी। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि एनवीडिया ने एक बहुत अच्छा फैसला लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि चीन से जुड़े आरोपों के बीच उन्होंने कंपनी के निदेशक मंडल को हुआंग की स्थिति को लेकर पर्याप्त आश्वासन दिया था।
अमेरिकी समाचार चैनल सीएनबीसी से बातचीत में ट्रंप से पूछा गया कि क्या उन्होंने बोर्ड को आश्वासन दिया था कि हुआंग के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाया जाएगा। इस पर ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अभियोजन शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था, लेकिन यह जरूर बताया था कि प्रशासन के मुताबिक हुआंग बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने बोर्ड को पर्याप्त भरोसा दिया था।
डेमोक्रेटिक नेता ने फैसले की आलोचना की
हालांकि, अमेरिकी संसद में डेमोक्रेटिक नेता और प्रतिनिधि सभा के संभावित स्पीकर हकीम जेफ्रीज ने हुआंग की बहाली की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इस फैसले को अनुचित, गैर-जिम्मेदाराना और समझ से परे बताया। जेफ्रीज ने कहा कि कांग्रेस एनवीडिया के कथित कारोबारी अनियमितताओं और वाणिज्य विभाग के प्रमुख हॉवर्ड लुटनिक के कथित तौर पर सत्ता के दुरुपयोग की व्यापक जांच से पीछे नहीं हटेगी।
एक्स पर जारी बयान में जेफ्रीज ने आरोप लगाया कि ट्रंप प्रशासन निजी आर्थिक लाभ के लिए अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा हितों से समझौता कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को व्यक्तिगत वित्तीय फायदे के लिए दांव पर नहीं लगाया जा सकता।
एआई तकनीक के निर्यात पर सख्त कानून की मांग
जेफ्रीज ने राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम (एनडीएए) में कड़े निर्यात नियंत्रण प्रावधान शामिल करने की मांग भी की। उनका कहना है कि शक्तिशाली कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक का इस्तेमाल चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और अन्य विरोधी ताकतों की ओर से नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि एनडीएए में ऐसे सख्त प्रावधान होने चाहिए, जिनसे उन्नत एआई तकनीक के गलत इस्तेमाल को रोका जा सके। जेफ्रीज ने कांग्रेस में पारंपरिक रिपब्लिकन नेताओं से भी इन प्रस्तावों का समर्थन करने की अपील की। हुआंग की बहाली को लेकर इससे पहले इलिनॉय के गवर्नर जेबी प्रित्जकर और कुछ डेमोक्रेटिक सांसदों ने भी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अनसुलझे सवाल उठाए थे। ऐसे में कंपनी के नेतृत्व में बदलाव को लेकर राजनीतिक बहस जारी है।

Everyone I know at Nvidia wanted Jensen back and it shows
— Elon Musk (@elonmusk) November 23, 2026