{"_id":"6a4e60cc3379ec0ada0e586f","slug":"alpha-starring-alia-bhatt-day-6-wednesday-box-office-collection-and-total-earning-2026-07-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alpha Collection: ‘अल्फा’ का जलवा पड़ा फीका, छठे दिन घटी कमाई; जानें आलिया भट्ट की फिल्म का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alpha Collection: ‘अल्फा’ का जलवा पड़ा फीका, छठे दिन घटी कमाई; जानें आलिया भट्ट की फिल्म का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 08 Jul 2026 08:10 PM IST
सार
Alpha Movie Box Office Collection Day 6: आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर खूब चर्चा थी। लेकिन यह चर्चा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में नहीं बदल सकी। फिल्म की कमाई में छठे दिन ही भारी गिरावट दिखने लगी है। जानिए, फिल्म ने छठे दिन कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट और शरवरी ने खूब एक्शन सीन्स किए। बॉबी देओल ने भी नेगेटिव रोल में रंग जमाने की हर कोशिश की लेकिन दर्शकों को फिर भी यह फिल्म नहीं भा रही है। फिल्म के कलेक्शन में हर दिन गिरावट दिख रही है। जानिए, इसने बुधवार को यानी रिलीज के छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
2 of 5
फिल्म 'अल्फा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
छठे दिन ‘अल्फा’ की कमाई
यशराज फिल्म्स के स्पाई-यूनिवर्स की मूवी ‘अल्फा’ ने छठे दिन 1.60 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि पांचवें दिन 4.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म कुल कलेक्शन भी अब तक 43.70 करोड़ रुपये हो चुका है। अब तक यह फिल्म 50 करोड़ क्लब का हिस्सा भी नहीं बन सकती है।
3 of 5
फिल्म 'अल्फा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘अल्फा’ का अब तक का कलेक्शन
‘अल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपए कमाए थे। दूसरे दिन 11.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
तीसरे दिन इस फिल्म ने कमाई में इजाफा करते हुए 13.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं चाैथे दिन 3.85 करोड़ रुपये की कमाई थी। ‘अल्फा’ की कमाई वीकेंड के बाद अचानक ही कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'अल्फा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
इन फिल्मों के आगे कितनी टिकी ‘अल्फा’
‘अल्फा’ के अलावा सिनेमाघरों में हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’ भी रिलीज हुई। इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन सिर्फ 16 लाख रुपये कमाए थे।
वहीं ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के 13वें दिन 1.33 करोड़ रुपये की कमाई की है।
शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के 20वें दिन 28 लाख रुपये कमाए हैं। ऐसे में देखा जाए तो ‘अल्फा’ ने बुधवार को सबसे ज्यादा कमाई की है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'अल्फा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या है अल्फा फिल्म की कहानी?
शिव रावल निर्देशित फिल्म ‘अल्फा’ की कहानी की बात की जाए तो इसमें आलिया भट्ट और शरवरी ने किलर, स्पाई का रोल किया। दोनों को साथ मिलकर काम करना पड़ता है। आलिया भट्ट ने फिल्म में सीता का किरदार निभाया है, जो एक एजेंट है। सीता को बॉबी देओल के किरदार ने एक बेरहम किलर बनने के लिए तैयार किया है। लेकिन आगे चलकर सीता ही अपने उसके खिलाफ खड़ी हो जाती है। आखिर ऐसा क्यों होता है? यही फिल्म का सबसे बड़ा ट्विस्ट है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।