Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Narendra Singh Tomar Urges Youth to Identify Weaknesses and Prepare for a Developed India

एमपी: नरेंद्र सिंह तोमर बोले- विकसित भारत के लिए युवा अपनी कमियों को पहचानें, खुद को तैयार करें

Sat, 21 Nov 2026 10:46 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 21 Nov 2026 10:46 PM IST
सार

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवाओं से विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अपनी क्षमताओं को पहचानने और कमियों को दूर करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर युवा कम से कम एक संकल्प लेकर उसे पूरा करने की दिशा में काम करे।
 

विज्ञापन
MP: Narendra Singh Tomar Urges Youth to Identify Weaknesses and Prepare for a Developed India
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर युवाओं को सम्मानित करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकसित भारत का सपना केवल बड़े उद्योगों, सड़कों और आधुनिक सुविधाओं से पूरा नहीं होगा। इसके लिए शिक्षित, स्वस्थ, आत्मनिर्भर और जागरूक समाज का निर्माण भी जरूरी है। देश के युवाओं को अपनी क्षमता, ज्ञान और कौशल का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करना होगा। इसके लिए वे पहले अपना आत्मावलोकन करें, अपनी कमियों को पहचानें और उन्हें दूर कर खुद को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करें। यह बात विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को विधानसभा परिसर स्थित विधान परिषद सभागार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कही। 'विकसित भारत में युवाओं का योगदान' विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए करीब 150 युवा शामिल हुए। तोमर ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: अगले महीने के पहले पखवाड़े में आईएएस-एसएएस अधिकारियों की डीपीसी, 150 से अधिक को मिलेगा प्रमोशन
विज्ञापन


महापुरुषों और संस्थानों से लें प्रेरणा
तोमर ने युवाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्षपूर्ण जीवन, दूरदर्शी सोच और कार्यशैली से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस जैसे साहसी व्यक्तित्वों और टाटा समूह जैसे संस्थानों की कार्यसंस्कृति का अध्ययन भी युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में मददगार होगा। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना और डिजिटल इंडिया का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्ष 2014 में स्वच्छता और हर घर में शौचालय का संकल्प लेकर इसे जनआंदोलन बनाया गया। इसका लाभ महिलाओं के सम्मान और बच्चों के स्वास्थ्य को भी मिला। जनधन योजना से करोड़ों गरीब परिवार बैंकिंग व्यवस्था से जुड़े, जबकि डिजिटल लेन-देन और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण से आर्थिक पारदर्शिता बढ़ी। ये उदाहरण बताते हैं कि दूरदर्शी सोच के साथ किए गए छोटे प्रयास भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: पीएम स्वनिधि में मध्यप्रदेश देश में अव्वल, 10.87 लाख पथ विक्रेताओं को मिला 2827 करोड़ का कर्ज

छोटे कामों से भी राष्ट्र निर्माण में योगदान
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विकसित भारत के लिए आर्थिक तरक्की के साथ सामाजिक सुरक्षा, नागरिकों का सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता भी जरूरी है। युवा अपने आसपास की समस्याओं के समाधान में आगे आएं। किसी जरूरतमंद विद्यार्थी को पढ़ाना, किसी व्यक्ति को तकनीकी कौशल सिखाना या सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में सहयोग करना भी राष्ट्र निर्माण का हिस्सा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे कार्यक्रम से कम से कम एक ऐसा संकल्प लेकर जाएं, जिसे अपने जीवन में पूरा कर सकें। वर्ष 2047 में भारत विकसित राष्ट्र बनेगा तो आज के युवा गर्व से कह सकेंगे कि इस यात्रा में उनका भी योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed