{"_id":"6b05be582db0c30ed30cc493","slug":"mp-1-757-crore-four-lane-road-between-bhopal-and-vidisha-three-major-road-projects-approved-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: भोपाल-विदिशा के बीच 1757 करोड़ से बनेगा फोरलेन, गंजबासौदा को तीन बड़ी सड़कों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी: भोपाल-विदिशा के बीच 1757 करोड़ से बनेगा फोरलेन, गंजबासौदा को तीन बड़ी सड़कों की सौगात
Tue, 24 Nov 2026 10:12 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 24 Nov 2026 10:12 PM IST
सार
विदिशा जिले को तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इन सड़कों से भोपाल और विदिशा के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और किसानों, विद्यार्थियों सहित आम लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार नई परियोजनाओं पर काम कर रही है। इसी कड़ी में विदिशा जिले को तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की सौगात मिली है। भोपाल-विदिशा मार्ग का निर्माण 1757 करोड़ रुपये, मेलहुआ-बीना-खिमलासा-मालथोन मार्ग का 3272 करोड़ और अहमदपुर-विदिशा मार्ग का निर्माण 112 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इन सड़कों के बनने से विदिशा के विकास को नई गति मिलेगी और भोपाल से उसका जुड़ाव मजबूत होगा। इन परियोजनाओं की मंजूरी पर गंजबासौदा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उनका अभिनंदन किया। विधायक हरिसिंह रघुवंशी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: पिता 25 साल ट्रेन में सफर करते रहे, बेटा एसपी-बेटी आईएएस बनीं, अब बेटी की आईएएस से शादी
भोपाल मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र से जुड़ेगा विदिशा
मुख्यमंत्री ने कहा कि विदिशा को भोपाल मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में शामिल होने से विकास के नए अवसर मिलेंगे। भोपाल का सीहोर, रायसेन, राजगढ़ और नर्मदापुरम जिलों से संपर्क भी बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह इंदौर और उज्जैन के बीच बेहतर संपर्क से दोनों शहरों का विकास हो रहा है, उसी तरह भोपाल और विदिशा के बीच भी मजबूत कनेक्टिविटी विकास के नए रास्ते खोलेगी। नई सड़कों से किसानों को अपनी उपज मंडियों और बाजारों तक पहुंचाने में आसानी होगी। विद्यार्थियों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब फोरलेन सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क और दूसरी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से आम लोगों का जीवन आसान हो रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी भाजपा का मिशन 2028: 230 सीटों पर उतरेंगी सेवा-दूतों की फोज, बनेगा हर विधानसभा का रिपोर्ट कार्ड
दो साल में दो लाख सरकारी भर्तियों का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के हित में फैसले लिए हैं। करीब एक लाख पदों पर नियुक्ति की पहल की गई है और अगले दो साल में दो लाख भर्तियां करने का लक्ष्य है। इसके अलावा बड़े पैमाने पर पदोन्नतियां, चिकित्सा महाविद्यालयों का विस्तार, चिकित्सकों के स्थायी पदों पर नियुक्ति और फूड पार्क शुरू करने जैसे कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि लोकसेवा आयोग की परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित करने, वृंदावन ग्राम और गीता भवन शुरू करने तथा खेती-किसानी को प्रोत्साहन देने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। सरकार और समाज मिलकर पर्व-त्योहारों को उत्साह से मना रहे हैं।