Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rijiju Hits Back at Rahul's 'Compromised PM' Remark, Poses Four Questions to Congress

रिजिजू ने राहुल गांधी के 'समझौता करने वाले पीएम' वाले बयान पर किया पलटवार, कांग्रेस से पूछे चार सवाल

Sat, 21 Nov 2026 08:14 AM IST
राहुल कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 21 Nov 2026 08:14 AM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की त्रिपक्षीय बैठक को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला था, जिसके बाज भाजपा लगातार राहुल गांधी पर हमलावर है। 
 

विज्ञापन
Rijiju Hits Back at Rahul's 'Compromised PM' Remark, Poses Four Questions to Congress
राहुल गांधी और किरेन रिजिजू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'समझौता करने वाले प्रधानमंत्री' वाली टिप्पणी पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस से चार सवाल पूछते हुए कहा कि पार्टी को 1962 के युद्ध में मिली हार के लिए माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस के शासन में भारत गरीब देश क्यों बना रहा और देश की अर्थव्यवस्था को 'हिंदू ग्रोथ रेट' क्यों कहा गया?

विज्ञापन


किरेन रिजिजू ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस से चार सवालों के जवाब मांगे। उन्होंने लिखा, कांग्रेस को चार सवालों के जवाब देने चाहिए।

विज्ञापन
  • 1962 में मेरे गांव पर चीन ने कब्जा कर लिया था। क्या कांग्रेस 1962 में मिली अपमानजनक हार के लिए माफी मांगेगी?
  • कांग्रेस ने भारत को गरीब देश बनाए रखा, ऐसा क्यों?
  • भारत को सपेरों का देश क्यों कहा जाता था?
  • भारत की अर्थव्यवस्था का मजाक उड़ाते हुए इसे 'हिंदू ग्रोथ रेट' क्यों कहा गया?"

विज्ञापन
विज्ञापन


रिजिजू की यह टिप्पणी राहुल गांधी के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने चीन में गुरुवार को एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन के दौरान हुई त्रिपक्षीय बैठक को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा था। इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल हुए थे।

राहुल गांधी ने इन तीनों नेताओं की बैठक की तस्वीर एक्स पर साझा करते हुए लिखा था, "अगर कांग्रेस सत्ता में होती, तो भारत के प्रधानमंत्री इस मेज पर बैठे होते। एक समझौता करने वाला प्रधानमंत्री कभी इस मेज पर नहीं बैठ सकता। इससे पहले शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में रिजिजू ने कहा था कि राहुल गांधी को भारत के खिलाफ बयान नहीं देने चाहिए, चाहे वह देश में हों या विदेश में।


भाजपा नेताओं ने भी साधा निशाना

राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई। भाजपा के कई नेताओं ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें वैश्विक भू-राजनीति की समझ न होने का आरोप लगाया। सत्तारूढ़ भाजपा ने राहुल गांधी की टिप्पणी का मजाक उड़ाते हुए एक एआई से तैयार तस्वीर भी साझा की। इसमें राहुल गांधी को चीन में हुई त्रिपक्षीय बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ड्रिंक परोसते हुए दिखाया गया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इस तस्वीर को एक्स पर साझा करते हुए लिखा, "कुछ ऐसे।" इसके साथ उन्होंने हंसने और आग वाले इमोजी भी लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed