Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

LIVE: आज बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी; 34470 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Sat, 21 Nov 2026 07:29 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 21 Nov 2026 07:29 AM IST
खास बातें

नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वे बिहार के वैशाली जाएंगे, जहां विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री लखनऊ जाएंगे। 

विज्ञापन
PM Modi to visit West Bengal, Bihar and Uttar Pradesh live updates hindi today
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : आईएएनएस

लाइव अपडेट

08:08 AM, 21-Nov-2026

शाम करीब 5:30 बजे लखनऊ पहुंचेंगे पीएम

शनिवार को अपने दौरे में सबसे बाद में प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश पहुंचेंगे। वह शाम करीब 5:30 बजे लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वह समारोह को संबोधित भी करेंगे।

शैक्षणिक सत्र 2021-22 में शुरू हुआ कौशल दीक्षांत समारोह अब एक वार्षिक राष्ट्रीय आयोजन बन चुका है। इसका उद्देश्य कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करना और प्रशिक्षण पूरा कर रोजगार की दुनिया में कदम रखने वाले युवाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाना है। इस वर्ष औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई), राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (एनएसटीआई) और प्रशिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीओटी) के 52 राष्ट्रीय स्तर के टॉपर्स को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
07:29 AM, 21-Nov-2026

वैशाली जिले में नितीश सेतु का दौरा करेंगे पीएम मोदी

इसके बाद प्रधानमंत्री बिहार रवाना होंगे। वह दोपहर करीब 1:15 बजे वैशाली जिले में नितीश सेतु का दौरा करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। साथ ही कई अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन सभी परियोजनाओं की कुल लागत करीब 34,470 करोड़ रुपये है। इस अवसर पर वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

इन परियोजनाओं में सड़क संपर्क, ऊर्जा, शहरी बुनियादी ढांचे, जल संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं। इनका उद्देश्य राज्य में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और आम लोगों को बेहतर सार्वजनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
07:29 AM, 21-Nov-2026

प्रधानमंत्री सुबह करीब 9:45 बजे आईआईटी खड़गपुर पहुंचेंगे

प्रधानमंत्री सुबह करीब 9:45 बजे आईआईटी खड़गपुर पहुंचेंगे और संस्थान के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वह कार्यक्रम को संबोधित करने के साथ ही 75 विद्यार्थियों से संवाद भी करेंगे। यह संवाद संस्थान की 75 वर्षों की यात्रा का प्रतीक होगा।



 
07:26 AM, 21-Nov-2026

LIVE: आज पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, 34470 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगे। पश्चिम बंगाल से शुरू होने वाले इस दौरे में वह आईआईटी खड़गपुर के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद बिहार के वैशाली में 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। दिन के अंतिम पड़ाव में पीएम मोदी लखनऊ पहुंचेंगे, जहां वह पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होकर युवाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed