Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa Congress Pushes for Early Alliance Ahead of 2027 Assembly Elections

गोवा चुनाव से पहले गठबंधन की तैयारी: कांग्रेस ने जीएफपी-आरजीपी से बातचीत आगे बढ़ाई; उम्मीदवार भी जल्द होंगे तय

Wed, 25 Nov 2026 12:01 AM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 25 Nov 2026 12:01 AM IST
सार

गोवा विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकजुटता की कोशिशें तेज कर दी हैं। जीएफपी और आरजीपी के साथ गठबंधन, उम्मीदवारों का जल्द चयन और घर-घर जनसंपर्क पार्टी की रणनीति का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
Goa Congress Pushes for Early Alliance Ahead of 2027 Assembly Elections
गोवा चुनाव से पहले कांग्रेस का गठबंधन - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

गोवा में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी नेतृत्व ने चुनाव से काफी पहले सहयोगी दलों के साथ गठबंधन को अंतिम रूप देने पर जोर दिया है। कांग्रेस का लक्ष्य विपक्षी दलों को एक मंच पर लाकर सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ साझा चुनावी अभियान तैयार करना है।

विज्ञापन


इस मुद्दे पर मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ गोवा नेताओं की एआईसीसी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल के साथ बैठक हुई। इसमें चुनावी रणनीति, संगठन की तैयारियों और संभावित गठबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


जीएफपी और आरजीपी के साथ गठबंधन की बातचीत
कांग्रेस गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) और रिवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी (आरजीपी) के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत कर रही है। राज्य में विधानसभा चुनाव मार्च 2027 से पहले होने हैं। पार्टी चाहती है कि चुनाव से पहले गठबंधन की तस्वीर साफ हो जाए, ताकि सभी दल मिलकर प्रचार की रणनीति बना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में एआईसीसी के गोवा प्रभारी माणिकराव ठाकरे और एआईसीसी सचिव अंजलि निंबालकर भी मौजूद रहे। इसके अलावा गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर, नेता प्रतिपक्ष यूरी आलेमाओ, दक्षिण गोवा के सांसद विरियाटो फर्नांडिस और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

भाजपा सरकार के खिलाफ साझा अभियान की तैयारी
कांग्रेस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, बैठक में भाजपा सरकार की कथित 'बांटो और राज करो' की राजनीति, भ्रष्टाचार और जमीनों पर कब्जे जैसे मुद्दों को उठाने पर चर्चा हुई। पार्टी का मानना है कि इन मुद्दों पर सभी विपक्षी दलों को मिलकर अभियान चलाना चाहिए।

चुनाव से पहले उम्मीदवारों के नाम तय करने पर जोर
बैठक में विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया भी अहम मुद्दा रही। कांग्रेस नेतृत्व चाहता है कि उम्मीदवारों के नाम जल्द तय किए जाएं, ताकि उन्हें अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में काम करने और जनता के बीच पहुंच बनाने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

पार्टी पहले ही उम्मीदवारों के चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा कर चुकी है। इसके अलावा चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं और कार्यकर्ताओं को आवेदन फॉर्म भी जारी किए जा चुके हैं।

'गोय राखोन यात्रा' के बाद घर-घर पहुंचेगी कांग्रेस
कांग्रेस नेताओं ने 'गोय राखोन यात्रा' यानी गोवा बचाओ मार्च की भी समीक्षा की। बैठक में इसके बाद 'गोय राखोन अभियान' को और तेज करने पर चर्चा हुई। इसके तहत पार्टी घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेगी और उनकी समस्याएं सुनेगी।


इसके साथ ही कांग्रेस महिलाओं, युवाओं, आदिवासी समुदायों और समाज के दूसरे वर्गों से बातचीत करके एक विस्तृत जन घोषणा पत्र तैयार करेगी। पार्टी का कहना है कि इसमें अलग-अलग वर्गों की जरूरतों और सुझावों को शामिल किया जाएगा। बैठक के अंत में नेताओं ने एकजुट होकर काम करने और 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने का संकल्प जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed