{"_id":"6afdcc312ecc084ba40dd42c","slug":"uttarakhand-three-hydropower-projects-get-approval-will-provide-significant-relief-during-periods-of-high-dem-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: तीन जल विद्युत परियोजनाओं को मिली स्वीकृति, भारी मांग के समय मिलेगी बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: तीन जल विद्युत परियोजनाओं को मिली स्वीकृति, भारी मांग के समय मिलेगी बड़ी राहत
Wed, 18 Nov 2026 09:34 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 18 Nov 2026 09:34 PM IST
सार
यूजेवीएनएल के एमडी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पिथौरागढ़ की 12 मेगावाट क्षमता की तांकुल जल विद्युत परियोजना को आवश्यक अंतिम वन स्वीकृति के साथ-साथ सार्वजनिक निवेश बोर्ड (पीआईबी) का अनुमोदन प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
यूजेवीएन लिमिटेड की तीन जल विद्युत परियोजनाओं को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से स्वीकृतियां मिल गई हैं।
विज्ञापन
यूजेवीएनएल के एमडी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पिथौरागढ़ की 12 मेगावाट क्षमता की तांकुल जल विद्युत परियोजना को आवश्यक अंतिम वन स्वीकृति के साथ-साथ सार्वजनिक निवेश बोर्ड (पीआईबी) का अनुमोदन प्राप्त हो गया है। पिथौरागढ़ की 120 मेगावाट क्षमता की सिरकारी भ्योल रुपसियाबगड़ और देहरादून की 72 मेगावाट क्षमता की त्यूणी प्लासूं जल विद्युत परियोजनाओं को भी पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से अंतिम वन स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इन महत्वपूर्ण स्वीकृतियों से परियोजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन का काम आगे बढ़ जाएगा।
एमडी सिंह ने बताया कि 12 मेगावाट क्षमता की तांकुल जल विद्युत परियोजना धारचूला में काली नदी की सहायक नदी सिमखोलागाड़ पर प्रस्तावित रन-ऑफ-द-रिवर परियोजना है। इसमें चार मेगावाट क्षमता की तीन विद्युत उत्पादन इकाइयां स्थापित की जाएंगी, जिनसे प्रतिवर्ष लगभग 5.8 करोड़ यूनिट विद्युत उत्पादन अपेक्षित है। इसी प्रकार, सिरकारी भ्योल रुपसियाबगड़ जल विद्युत परियोजना पिथौरागढ़ की मुनस्यारी तहसील में गोरी नदी पर प्रस्तावित है। परियोजना से प्रतिवर्ष लगभग 52.91 करोड़ यूनिट बिजली उत्पादन होगा। देहरादून में टोंस नदी पर प्रस्तावित त्यूणी-प्लासूं जल विद्युत परियोजना को भी अंतिम वन स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
UK Top News: भूकंप से डोली धरती, बाघ का दंपती पर हमला, कुमारी सैलजा की हुंकार, लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
Trending Videos
भारी मांग के समय मिलेगी बड़ी राहत
यूजेवीएनएल के एमडी ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों एवं पर्यावरणीय संवेदनशीलता के दृष्टिगत इन परियोजनाओं के लिए वन स्वीकृतियां प्राप्त करना अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन और प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के विशेष प्रयासों से ये संभव हुआ है। इनसे जल विद्युत उत्पादन क्षमता में वृद्धि, स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार, ऊर्जा सुरक्षा और विद्युत ग्रिड की सुदृढ़ता को बल मिलेगा। विशेष रूप से पिथौरागढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में तांकुल एवं सिरकारी भ्योल रुपसियाबगड़ परियोजनाएं पीक मांग के दौरान बिजली देंगी।