सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    KCC New Rule: किसान क्रेडिट कार्ड में बड़ा बदलाव, RBI ने जारी किए नए नियम

    By Jagran BusinessEdited By: Ashish Kushwaha
    Updated: Fri, 19 Jun 2026 10:37 PM (IST)

    आरबीआई ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना के मानदंडों में संशोधन किया है, जिसमें फसल सीजन की परिभाषा को मानकीकृत (RBI new rules for KCC) किया गया ह ...और पढ़ें

    RBI ने किसान क्रेडिट कार्ड के मानदंडों में किया संशोधन

    RBI ने किसान क्रेडिट कार्ड के मानदंडों में किया संशोधन

    HighLights

    1. आरबीआई ने केसीसी योजना के मानदंडों में संशोधन किया।

    2. फसल सीजन की परिभाषा मानकीकृत, जनवरी 2026 से प्रभावी।

    3. ₹2 लाख तक के कृषि ऋणों पर गारंटी सुरक्षा समाप्त।

    मुंबई,पीटीआई। RBI ने शुक्रवार को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना में संशोधन किया। इसमें फसल सीजन की परिभाषा को मानकीकृत किया गया है ताकि ऋण स्वीकृति और पुनर्भुगतान कार्यक्रमों में एकरूपता सुनिश्चित की जा सके। नए मानदंड जनवरी 2026 से लागू होंगे।

    RBI ने फसल सीजन की परिभाषा को आय मान्यता और संपत्ति वर्गीकरण (आइआरएसी) मानदंडों के अनुरूप संशोधित किया गया (Kisan Credit Card rules changed) है। इसके तहत, अल्पकालिक फसलों के लिए फसल सीजन को बारह महीने और दीर्घकालिक फसलों के लिए अठारह महीने के रूप में मानकीकृत किया गया है। फसल सीजन का मतलब फसल उगाने से लेकर उसकी कटाई और मार्केटिंग तक का समय है।

    RBI ने बिना गारंटी वाले लोन की सीमा बढ़ाने के सुझावों को खारिज कर दिया। बैंक ने कहा कि इसे दिसंबर 2024 में बढ़ाया गया था और अभी इसे और बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। RBI ने कहा कि बैंकों को प्रति उधारकर्ता दो लाख रुपये तक के कृषि लोन (जिसमें खेती से जुड़े दूसरे काम भी शामिल हैं) के लिए गारंटी सुरक्षा और मार्जिन को खत्म कर देना चाहिए।

    यह भी पढ़ें-PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त शनिवार को जारी होगी, उस दिन बैंक बंद रहेंगे या खुले; चेक करें पैसे आएंगे या नहीं

    नए नियमों के अनुसार, अगर केसीसी लोन फसल या स्टाक को गिरवी रखकर लिया गया है तो बैंक तीन लाख रुपये तक के लोन के लिए गिरवी रखी जाने वाली संपत्ति की शर्त में छूट दे सकते हैं। साथ ही बैंकों को अपनी क्रेडिट पालिसी के अनुसार, फसल की खेती और उससे जुड़ी गतिविधियों के लिए अल्पकालिक सीमा की समीक्षा और नवीनीकरण करना चाहिए।

    खबरें और भी