सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त शनिवार को जारी होगी, उस दिन बैंक बंद रहेंगे या खुले; चेक करें पैसे आएंगे या नहीं

    Updated: Thu, 18 Jun 2026 03:08 PM (IST)

    PM Kisan Yojana: प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त शनिवार 20 जून को जारी होगी, जिससे करोड़ों किसानों को 2-2 हजार रुपये मिलेंगे। 20 ...और पढ़ें

    पीएम किसान की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी।

    पीएम किसान की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी।

    HighLights

    1. पीएम किसान की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी।

    2. 20 जून को बैंक खुले रहेंगे, तीसरा शनिवार है।

    3. 9 करोड़ से अधिक किसानों को 2-2 हजार मिलेंगे।

    नई दिल्ली। PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त इसी शनिवार को जारी होगी। शनिवार के दिन बैंक बंद रहेंगे या खुले, इसे लेकर लोगों के मन में कन्फ्यूजन हैं। यही कन्फ्यूजन इस समय देश के करोड़ों किसानों के मन में हैं, जो किसान योजना का लाभ उठा रहे हैं। उनके मन में सवाल उठ रहा है कि शनिवार 20 जून को बैंक बंद रहेंगे या खुले?

    अगर आप भी एक किसान हैं और पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और जानना चाहते हैं कि शनिवार 20 जून को बैंक बंद रहेंगे या खुले (Bank Open or Closed on 20th June), तो यह खबर आपके लिए ही है। आइए जानते हैं कि आखिर 20 जून को बैंक खुले रहेंगे या नहीं।

    क्या शनिवार 20 जून को बैंक बंद रहेंगे?

    इस सप्ताह का शनिवार 20 जून को पड़ रहा है। महीने में दो शनिवार को बैंक बंद रहते हैं और दो शनिवार को खुले रहते हैं। जिस महीने में 5 शनिवार पड़ते हैं, उस महीने में 3 शनिवार के दिन बैंक खुले रहते हैं।

    20 जून को पड़ने वाला शनिवार महीने का तीसरा शनिवार होगा। RBI के नियम के अनुसार रविवार के अलावा हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा अन्य शनिवार को बैंक खुले रहते हैं।

    खबरें और भी

    20 जून को महीने का तीसरा शनिवार है तो इस दिन बैंक खुले रहेंगे। यानी ग्राहक या फिर किसान भाई बैंक जाकर पैसा निकाल सकते हैं या फिर जमा कर सकते हैं।

    20 जून को किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार?

    PM Kisan Yojana योजना की 23वीं किस्त शनिवार 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली तारकेश्वर से जारी करेंगे। एक साथ 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी। इस दिन पात्र किसानों के बैंक अकाउंट में 2-2 हजार रुपये आएंगे। आप UPI के जरिए पैसों को ATM से जाकर भी निकाल सकते हैं। अगर यूपीआई नहीं इस्तेमाल करते तो बैंक जाकर भी निकाल सकते हैं। 20 जून को महीने का तीसरा शनिवार होने के चलते बैंक खुले रहेंगे।

    2019 से पीएम किसान योजना के शुरू होने के बाद से अब तक 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 4.28 लाख करोड़ रुपये की राशि भेजी जा चुकी है।

    यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: तारीख के बाद जगह का भी एलान, 79 साल बाद जहां BJP ने खिलाया कमल; वहां से जारी होगी 23वीं किस्त