RBI KCC Changes: किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम में होने जा रहे बड़े बदलाव, मिलेंगे क्या-क्या फायदे? पूरी डिटेल
RBI draft guidelines KCC: आरबीआई ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना में बदलाव के लिए मसौदा निर्देश जारी किए हैं। इसका उद्देश्य कवरेज बढ़ाना, संचालन को ...और पढ़ें
-1770905462815_m.webp)
आरबीआई किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम में बड़े बदलाव, किसानों को मिलेंगे नए लाभ

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एजेंसी, नई दिल्ली| आरबीआई ने किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम (RBI Kisan Credit Card Scheme) में बदलाव के लिए मसौदा निर्देश जारी किए हैं। इसका मकसद कवरेज बढ़ाने के साथ संचालन पहलुओं को आसान बनाना और कृषि क्षेत्र में उभरती जरूरतों को पूरा करना है। आरबीआई ने मसौदा गाइडलाइन (RBI draft guidelines KCC) पर नियामक संस्थानों, आम लोगों और दूसरे हितधारकों से छह मार्च तक सलाह मांगी है।
RBI ने दिए क्या-क्या प्रस्ताव?
आरबीआई ने लोन मंजूरी और पुनर्भुगतान शेड्यूल में समानता लाने के लिए फसल के मौसम को अवधि के हिसाब से मानकीकरण करने का प्रस्ताव दिया है। कम अवधि वाली फसलों के लिए 12 महीने का वक्त तय किया गया है जबकि लंबी अवधि में तैयार होने वाली फसलों के लिए अवधि 18 महीने तय की गई है।
केंद्रीय बैंक ने केसीसी (KCC) के ड्राइंग सीमा को हर फसल के मौसम के लिए फाइनेंस के स्केल के साथ जोड़ने का भी प्रस्ताव दिया है ताकि यह पक्का हो सके कि किसानों को खेती की असली लागत के आधार पर सही क्रेडिट मिले।
इसके अलावा, मिट्टी की टेस्टिंग, रियल टाइम मौसम का अनुमान और आर्गेनिक खेती के बेहतर तरीकों के इस्तेमाल में होने वाले खर्च को भी अवयव के तौर पर शामिल करने का प्रस्ताव किया गया है। ये खर्च, खेती की चीजों की मरम्मत और रखरखाव के लिए अभी मंजूर 20 प्रतिशत अतिरिक्त अवयव में शामिल होंगे।
खबरें और भी
फरवरी में मौद्रिक नीति का एलान करते हुए आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) ने इस बारे में एलान किया था, जिसके बाद यह मसौदा गाइडलाइन जारी की गई हैं।
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: क्या आ गई वो तारीख, खत्म होगा इंतजार! खाते में आएंगे 2-2 हजार; कृषि मंत्रालय से क्या अपडेट आया