Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Supreme Court Trump Asylum Ban at Southern Border

ट्रंप ने अमेरिका में शरण के दरवाजे किए बंद: अब सुप्रीम कोर्ट में होगी कानूनी लड़ाई, क्या पलटेगा फैसला?

Sat, 14 Nov 2026 01:08 AM IST
राकेश कुमार पीटीआई, इंफाल।
पीटीआई, इंफाल। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 14 Nov 2026 01:08 AM IST
सार

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दक्षिणी सीमा पर शरण मांगने पर रोक लगाने वाले आदेश पर विचार करेगा। ट्रंप प्रशासन इसे सही ठहरा रहा है, जबकि निचली अदालतें इसे गैरकानूनी बता चुकी हैं। विरोध करने वाले वकीलों का कहना है कि राष्ट्रपति लोगों को शरण के लिए आवेदन करने से नहीं रोक सकते। यह मामला अमेरिका की आव्रजन नीति और शरणार्थियों के कानूनी अधिकारों से जुड़ा है।
 

विज्ञापन
US Supreme Court Trump Asylum Ban at Southern Border
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस आदेश पर विचार करने का फैसला किया है, जिसके तहत दक्षिणी सीमा पर आने वाले प्रवासियों के शरण मांगने के अधिकार पर रोक लगाई गई है। यह आदेश ट्रंप की सख्त आव्रजन नीति का अहम हिस्सा है। ट्रंप प्रशासन चाहता है कि निचली अदालतों के उन फैसलों को पलटा जाए, जिनमें शरण मांगने पर रोक लगाने वाले इस आदेश को गैरकानूनी बताया गया था। यह मामला अमेरिका की आव्रजन नीति और शरणार्थियों को मिलने वाली कानूनी सुरक्षा से जुड़ा है।
विज्ञापन


शरण मांगने वालों को क्या अधिकार देता है अमेरिकी कानून?
अमेरिका के संघीय कानून के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति को अपने देश में उत्पीड़न का डर है तो वह अमेरिका में शरण मांग सकता है। इसके लिए यह जरूरी नहीं है कि उसने अमेरिका में प्रवेश किस रास्ते से किया है। हालांकि, शरण देने या आवेदन खारिज करने का फैसला अमेरिकी सरकार के कार्यकारी विभाग के पास होता है। ट्रंप प्रशासन का तर्क है कि वह अपने आदेश के दायरे में आने वाले प्रवासियों को सामूहिक रूप से शरण देने से इनकार कर सकता है। उसका कहना है कि जब आवेदन मंजूर ही नहीं होने हैं तो उन्हें स्वीकार करने की भी जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


शरण पर रोक लगाने के पक्ष में क्या दलील दे रहा है ट्रंप प्रशासन?
ट्रंप प्रशासन का कहना है कि अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर पहले प्रवासियों की संख्या बढ़ने की एक बड़ी वजह शरण आवेदनों के निपटारे में लगने वाला लंबा समय था। कई मामलों में प्रवासियों को फैसला आने तक अमेरिका में रहने दिया जाता था। इससे सीमा पर आने वाले लोगों की संख्या बढ़ी। इसी आधार पर प्रशासन शरण आवेदनों पर रोक लगाने को सही ठहरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रूसी टैंकर जब्त होते ही भारतीय कैप्टन पर गिरी गाज: ब्रिटेन की अदालत में तीन दिन चली सुनवाई; क्या है विवाद?


वकीलों ने क्या-क्या कहा?
अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन और नेशनल इमिग्रेंट जस्टिस सेंटर के वकीलों ने ट्रंप प्रशासन की दलीलों का विरोध किया है। उनका कहना है कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से पहले ही अमेरिका की सीमा पर अवैध रूप से आने वाले लोगों की संख्या घट रही थी। ऐसे में शरण मांगने पर पूरी तरह रोक लगाने की जरूरत नहीं थी। वकीलों का तर्क है कि राष्ट्रपति अपने स्तर पर उन कानूनी सुरक्षा उपायों को खत्म नहीं कर सकते, जो अपने देश में खतरे का सामना कर रहे लोगों को शरण मांगने का अधिकार देते हैं। उनके मुताबिक, सरकार हर व्यक्ति के आवेदन की अलग-अलग जांच कर सकती है, लेकिन राष्ट्रपति को यह अधिकार नहीं है कि वह लोगों को आवेदन करने से ही रोक दें।

मामले में आगे क्या होगा?
शरण मिलने पर किसी व्यक्ति को अमेरिका में कानूनी रूप से रहने और काम करने की अनुमति मिलती है। हालांकि, इसके लिए हर आवेदन पर अलग-अलग विचार किया जाना चाहिए। ट्रंप प्रशासन का शरण पर रोक लगाने वाला आदेश 2025 में उनके दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद लागू की गई कई आव्रजन पाबंदियों में से एक है। निचली अदालतों में चुनौती दिए जाने के बावजूद यह आदेश अब तक लागू है। अब सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर विचार करेगा। उसके फैसले से अमेरिका में शरण मांगने वाले प्रवासियों के अधिकारों पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed