Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Several killed in Guinea in clashes over gold mining crackdown, authorities say

गिनी: सोने के अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, भड़की हिंसा, विदेशी नागरिकों समेत 10 की मौत; क्या है विवाद?

Fri, 13 Nov 2026 10:28 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोनाक्री (गिनी)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोनाक्री (गिनी) Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 13 Nov 2026 10:28 PM IST
सार

गिनी में अवैध सोने के खनन पर सरकारी कार्रवाई के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़प हुई। इसमें 10 लोगों की मौत हुई, जबकि 13 घायल हो गए। खनन पर पाबंदी से इतना बड़ा संकट क्यों खड़ा हुआ? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
Several killed in Guinea in clashes over gold mining crackdown, authorities say
गिनी-बिसाऊ का राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : एडोब स्टॉक

विस्तार

पश्चिमी अफ्रीकी देश गिनी में सोने की खदानों पर कार्रवाई के दौरान हिंसा भड़क गई। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 13 अन्य घायल हुए हैं। सरकार ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


यह कार्रवाई देश के उत्तर-पूर्वी इलाके में सोने के खनन पर लगी पाबंदियों को लागू कराने के लिए की जा रही थी।

कहां और कैसे भड़की हिंसा?
सरकार के गुरुवार के बयान के मुताबिक, बुधवार को सिगुइरी इलाके के बालाटो में हिंसा शुरू हुई। यहां अवैध और बिना नियमों के हो रहे सोने के खनन के खिलाफ गश्त की जा रही थी।
विज्ञापन


बयान के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में बैरिकेड लगा दिए। इससे सुरक्षा बलों की गश्त रुक गई। इसके बाद तनाव बढ़ा और झड़प शुरू हो गई। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी भी हुई। हालांकि, सरकार ने यह नहीं बताया कि सबसे पहले गोली किसने चलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों में कितने विदेशी नागरिक शामिल?
सरकार की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में पांच विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है। घायलों में आम नागरिक और सुरक्षा बलों के जवान दोनों शामिल हैं।

सरकार ने बताया कि दो पिकअप ट्रकों और सुरक्षा बलों के एक ट्रक को आग लगा दी गई। प्रदर्शनकारी एक बंदूक और एक मोटरसाइकिल भी अपने साथ ले गए। हिंसा किन परिस्थितियों में हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है, इसकी जांच न्यायिक अधिकारियों को सौंपी गई है।

गिनी में सोने का खनन इतना अहम क्यों है?
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के मुताबिक, गिनी में छोटे स्तर पर और पारंपरिक तरीके से होने वाला सोने का खनन तीन लाख से ज्यादा लोगों की रोजी-रोटी का सहारा है।

ये भी पढ़ें: ईरान का दोहरा वार: बहरीन में अमेरिकी रडार तबाह करने का दावा, होर्मुज में बारूदी सुरंग से उड़ा एलपीजी टैंकर

गिनी सरकार ने इसी महीने की शुरुआत में बिना अनुमति के सोने के खनन पर बड़ी कार्रवाई का एलान किया था। इसके तहत सुरक्षा बलों को तैनात किया गया। सिगुइरी इलाके में जांच भी सख्त कर दी गई।

सरकार ने खनन पर पाबंदी क्यों लगाई?
सरकार का कहना है कि इन पाबंदियों का मकसद खनन से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोकना है। सरकार के मुताबिक, भारी मशीनों के इस्तेमाल से खेती की जमीन बर्बाद हो रही है। वहीं, रसायनों के कारण नदियों का पानी प्रदूषित हो रहा है।

सरकार के एक बयान के मुताबिक, इसी महीने की शुरुआत में सिगुइरी इलाके में अवैध सोने के खनन के शक में 1,200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इन मामलों में पहली सामूहिक सुनवाई इसी सप्ताह शुरू हुई।

 

हजारों खनिकों ने क्यों छोड़ा इलाका?
गिनी की सोने की खदानों में लंबे समय से पश्चिमी अफ्रीका के कई देशों के लोग काम करने आते रहे हैं। माली के अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई के कारण हजारों खनिक और उनके परिवार गिनी छोड़कर पड़ोसी देश माली जा रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या बुर्किना फासो के लोगों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed