Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pavel durov takes a dig at jensen huang over spy girl scandal

'मुझे तो कोई जासूस लड़की मिली ही नहीं': एनवीडिया विवाद पर टेलीग्राम के मालिक ने ली चुटकी; हुआंग पर क्या कहा?

Thu, 12 Nov 2026 08:59 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 12 Nov 2026 08:59 PM IST
सार

टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव ने चीन की कथित 'जासूस लड़की' वाले विवाद पर तंज कसा है। उन्होंने हनीपॉट तरीके का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पास तो एक भी जासूस लड़की नहीं भेजी गई। पावेल ने क्या कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
pavel durov takes a dig at jensen huang over spy girl scandal
टेलीग्राम के सीईओ पावेल डुरोव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव ने एनवीडिया के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेन्सन हुआंग पर अंदाज में तंज कसा है। यह मामला कथित विवाद 'जासूस लड़की'से जुड़ा है। रिपोर्ट्स में आकर्षक महिलाओं के जरिये जानकारी जुटाने की बात कही जा रही है। डुरोव ने इसी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास तो एक भी जासूस लड़की नहीं भेजी गई।
विज्ञापन


पावेल डुरोव ने क्या लिखा?
पावेल डुरोव ने लिखा, यह अनुचित है कि जो सीईओ एशियाई लड़कियों में दिलचस्पी नहीं रखते, उन्हें जासूसी एजेंसियों की ओर से डेटिंग के कम विकल्प मिलते हैं। फ्रांस, रूस और ईरान की ओर से भेजी जाने वाली हनीपॉट लड़कियां कहां हैं? मेरी तरफ तो एक भी जासूस लड़की नहीं भेजी गई। क्या वे कोशिश भी कर रहे हैं? फ्रांस को छोड़ देते हैं। वहां फैसले लेने वाले लोग लड़कियों में दिलचस्पी नहीं रखते। बाकी सभी लोग अपनी कोशिशें तेज करें! 
विज्ञापन

'हनीपॉट' तरीका क्या है?
उनकी यह पोस्ट 'हनीपॉट' तरीके से जुड़ी थी। इस तरीके में कथित तौर पर लोगों को आकर्षक महिलाओं के जरिये ऐसे हालात में फंसाया जाता है, जहां से गोपनीय जानकारी हासिल की जा सके। यानी किसी व्यक्ति को अपने जाल में फंसाकर उससे संवेदनशील जानकारी निकलवाने की कोशिश की जाती है।

ये भी पढ़ें: एनवीडिया की कमान: हुआंग के इस्तीफे के बाद अब कोलेट क्रेस अंतरिम सीईओ, कंपनी के बोर्ड ने क्यों जताया भरोसा?


जेन्सन हुआंग ने पद से दिया इस्तीफा
हनीट्रैप प्रकरण में नाम आने के बाद जेन्सन हुआंग ने फिलहाल एनवीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है। वे 1993 से इस पद पर थे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चिप बनाने वाली दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एनवीडिया इस समय अपने सबसे बड़े नेतृत्व संकट से जूझ रही है। कंपनी के सह-संस्थापक और 1993 से सीईओ रहे जेन्सन हुआंग के खिलाफ कथित व्यक्तिगत संबंधों और जासूसी से जुड़े आरोपों के बाद बोर्ड की ओर से उन्हें हटाए जाने की चर्चाओं के बीच पद छोड़ा है। 

अब किसके पास एनवीडिया की कमान?
हुआंग के इस्तीफे के बाद कंपनी की कार्यकारी उपाध्यक्ष (ईवीपी) और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) कोलेट क्रेस को अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही बोर्ड ने अपने इतिहास में पहली बार हार्वे सी. जोन्स को बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed