Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   jeffrey epstein death forensic expert michael freeman homicide claim

'आत्महत्या नहीं, गला घोंटा गया था': जेफ्री एपस्टीन की मौत पर उठे सवाल, फॉरेंसिक विशेषज्ञ के दावे में क्या?

Tue, 17 Nov 2026 12:04 PM IST
अमन मौर्या वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अमेरिका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अमेरिका Published by: अमन मौर्या Updated Tue, 17 Nov 2026 12:04 PM IST
सार

अमेरिकी फॉरेंसिक विशेषज्ञ प्रोफेसर माइकल फ्रीमैन ने दावा किया है कि यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि पीछे से गला घोंटकर की गई हत्या थी। हालांकि, मेडिकल एग्जामिनर ने इसे आत्महत्या ही बताया है।

विज्ञापन
jeffrey epstein death forensic expert michael freeman homicide claim
जेफ्री एपस्टीन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका के कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की जेल में हुई मौत को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अमेरिकी फॉरेंसिक विशेषज्ञ प्रोफेसर माइकल फ्रीमैन ने आधिकारिक तौर पर आत्महत्या बताए गए इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। एक मीडिया इंटरव्यू में फ्रीमैन ने मेडिकल साक्ष्यों की समीक्षा के बाद दावा किया कि एपस्टीन की मौत गला घोंटने से हुई थी। उनके अनुसार, संभव है कि पीछे से गला घोंटकर उनकी हत्या की गई हो और बाद में शव को फांसी पर लटकाया गया हो।
विज्ञापन


एपस्टीन की मौत के सात साल बाद भी इस मामले से जुड़े सवाल खत्म नहीं हुए हैं। मौत के समय जेल के सीसीटीवी फुटेज में आधी रात के आसपास तीन मिनट का अंतराल और उसकी कोठरी के बाहर लगे दो कैमरों का खराब होना इस विवाद को लगातार हवा देता रहा है। अब फॉरेंसिक विशेषज्ञ के नए दावों के बाद यह मामला फिर से चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन


माइकल फ्रीमैन ने क्या दावा किया?
प्रोफेसर माइकल फ्रीमैन ने बीबीसी न्यूजनाइट को दिए साक्षात्कार में यह दावा किया। इस दौरान उन्होंने अपना शोध और न्यूयॉर्क के मेडिकल एग्जामिनर के रिकॉर्ड सार्वजनिक किए। फ्रीमैन अमेरिका में अटॉर्नी जनरल के लिए मौत के कारणों की जांच करने वाले विशेषज्ञ के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्होंने पुलिस हिरासत में हुई मौतों से जुड़े मामलों की भी जांच की है। इनमें मिनेसोटा में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत का मामला भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, फ्रीमैन ने खुद एपस्टीन के शव की जांच नहीं की थी। उन्होंने मेडिकल एग्जामिनर की रिपोर्ट में शामिल रिकॉर्ड और तस्वीरों का अध्ययन करके अपने निष्कर्ष निकाले। ये दस्तावेज उन्हें एपस्टीन के भाई मार्क एपस्टीन ने उपलब्ध कराए थे। मार्क लगातार दावा करते रहे हैं कि उनके भाई की हत्या की गई थी। फ्रीमैन ने स्पष्ट किया कि उनका आकलन स्वतंत्र था और इसके लिए मार्क एपस्टीन ने उन्हें कोई भुगतान नहीं किया। हालांकि, उनके शोध की अभी तक विशेषज्ञों की ओर से सहकर्मी समीक्षा (पीयर रिव्यू) नहीं हुई है।

क्या है हमले का संकेत?
बातचीत के दौरन फ्रीमैन ने कहा कि मेडिकल साक्ष्यों में उन्हें ऐसे निशान मिले, जो किसी हमले की ओर इशारा करते हैं। इनमें एपस्टीन के बाएं कंधे में गहरा रक्तस्राव और चेहरे पर चोटें शामिल हैं। उनके मुताबिक, चेहरे की चोटें ऐसी लगती हैं, जैसे किसी ने उन पर मुक्कों से हमला किया हो। फ्रीमैन ने कहा कि उपलब्ध साक्ष्य किसी फंदे से गला घोंटने की घटना से सबसे ज्यादा मेल खाते हैं। उनके अनुसार, संभव है कि पहले एपस्टीन का गला घोंटा गया हो और इसके बाद उसी फंदे से उनके शव को लटका दिया गया हो।

उन्होंने एपस्टीन की गर्दन पर फंदे के निशान के ऊपर नाखूनों के निशान होने की भी बात कही। फ्रीमैन के अनुसार, ऐसे निशान उस स्थिति में बन सकते हैं, जब किसी व्यक्ति का पीछे से गला घोंटा जा रहा हो और वह गर्दन से फंदा हटाने के लिए अपने नाखूनों का इस्तेमाल कर रहा हो। फ्रीमैन का कहना है कि एपस्टीन के शरीर पर मिली चोटें उस स्थिति से मेल नहीं खातीं, जिसमें उनका शव बरामद किया गया था। उनके अनुसार, इन साक्ष्यों के आधार पर हत्या ही उनकी मौत की एकमात्र व्याख्या हो सकती है।

2019 में जेल में पाए गए थे मृत
बता दें कि जेफ्री एपस्टीन को 10 अगस्त, 2019 को न्यूयॉर्क की एक जेल में मृत पाया गया था। उस समय उन पर यौन तस्करी के आरोप का मुकदमा चल रहा था। न्यूयॉर्क शहर के मेडिकल एग्जामिनर ने पोस्टमार्टम के बाद उनकी मौत को आत्महत्या करार दिया था। जांच में हत्या की ओर इशारा करने वाली किसी रक्षात्मक चोट की पहचान नहीं की गई थी।


उस समय न्यूयॉर्क की मुख्य मेडिकल एग्जामिनर रहीं डॉ. बारबरा सैम्पसन ने भी पहले कहा था कि वह मौत के कारण और तरीके को लेकर अपने निष्कर्ष पर कायम हैं। न्यूयॉर्क सिटी ऑफिस ऑफ द चीफ मेडिकल एग्जामिनर ने सीएनएन को दिए बयान में एक बार फिर अपने पुराने निष्कर्ष का समर्थन किया। कार्यालय ने कहा कि वह इस निर्धारण पर कायम है कि एपस्टीन की मौत फांसी लगाकर आत्महत्या करने से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed