Hindi News
›
Video
›
India News
›
Maneka had made a significant remark about her relationship with Sonia Gandhi
{"_id":"6b006ad52913d2bf7e0d2ca7","slug":"maneka-had-made-a-significant-remark-about-her-relationship-with-sonia-gandhi-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"'दोस्ती नहीं, लेकिन...'; सोनिया गांधी के साथ अपने रिश्तों पर मेनका ने कही थी बड़ी बात, वायरल हुआ पुराना वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'दोस्ती नहीं, लेकिन...'; सोनिया गांधी के साथ अपने रिश्तों पर मेनका ने कही थी बड़ी बात, वायरल हुआ पुराना वीडियो
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: Suresh Kumar Shah
Updated Fri, 20 Nov 2026 09:14 PM IST
Link Copied
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग ए जर्नी ऑफ लव' जारी होने के बाद एक बार फिर गांधी परिवार के अंदरूनी रिश्तों की चर्चा तेज हो गई है। सोनिया गांधी ने अपनी किताब में परिवार, रिश्तों, प्यार, बिछड़ने के दर्द और राजनीति तक के कई पहलुओं का जिक्र है। किताब में उन्होंने गांधी परिवार की छोटी बहू यानी मेनका गांधी के साथ अपने रिश्तों को लेकर भी कई बातें लिखी हैं। उन्होंने अपनी देवरानी मेनका गांधी के गांधी परिवार में आने और बाद में रिश्तों में आई खटास का विस्तार से जिक्र किया है।
इसी बीच, मेनका गांधी का एक पुराना इंटरव्यू वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मेनका गांधी खुद बता रही हैं कि सोनिया गांधी के साथ उनके रिश्ते कैसे थे। उन्होंने साफ कहा था कि दोनों के बीच दोस्ती जैसा रिश्ता नहीं था, लेकिन दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध जरूर थे। आखिर ऐसा क्या था कि एक ही परिवार में रहने वाली दो बहुओं की पसंद, विचार और अनुभव इतने अलग थे? और मेनका गांधी ने सोनिया गांधी के बारे में क्या-क्या कहा था? इस वीडियो में विस्तार से जानिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।