चारधाम यात्रा मार्गों पर वाहनों के लिए नए नियम, अब छह घंटे नहीं चलेंगे वाहन
गढ़वाल मंडल आयुक्त ने चारधाम यात्रा मार्गों पर रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई टिहरी। चारधाम यात्रा मार्गों में रात दस से सुबह चार बजे तक यात्री एवं मालवाहक वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने इस संबंध में अधिकारियों को तय समय सीमा का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी टिहरी सतेंद्र राज के अनुसार आयुक्त ने सभी वाहन स्वामियों व चालकों को निर्देश दिए हैं कि वह निर्धारित समय के अनुसार ही वाहनों का संचालन करें। इसका उल्लंघन करने पर संबंधित वाहन चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यात्रियों से भी अनुरोध किया है कि वह वाहन चालकों को प्रतिबंधित समय अथवा रात में वाहन संचालन के लिए बाध्य न करें। कहा कि यह निर्णय जनहित और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है।
यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, बदरी-केदार में 19 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा: मंत्री का भतीजा बताकर जमाई धौंस, पुलिस ने उतारी हेकड़ी और हूटर