Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, बदरी-केदार में 19 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 08:41 AM (IST)

    चारधाम यात्रा अपने दूसरे चरण में तेजी से आगे बढ़ रही है, जिसमें बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में अब तक लगभग 19 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। ...और पढ़ें

    दो जून को 27, 367 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए, 16,792 श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे.

    दो जून को 27, 367 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए, 16,792 श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे.

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। चारधाम यात्रा अब अपने दूसरे चरण में प्रवेश कर चुकी है और श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। यात्रा के प्रमुख केंद्र श्री बदरीनाथ और श्री केदारनाथ धाम में अब तक करीब 19 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

    मंदिर समिति का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन, अनुकूल मौसम तथा प्रशासन, मंदिर समिति, तीर्थ पुरोहितों और हक-हकूकधारियों के समन्वित प्रयासों से यात्रा सुगम और सुरक्षित ढंग से संचालित हो रही है।

    दो जून को 27 हजार 367 श्रद्धालु पहुंचे बदरीनाथ

    श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि दो जून तक दोनों धाम में कुल 18 लाख 83 हजार 573 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इनमें श्री बदरीनाथ धाम में 23 अप्रैल को कपाट खुलने के बाद से दो जून तक आठ लाख 32 हजार 903 श्रद्धालु पहुंचे। अकेले दो जून को 27 हजार 367 श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए।

    वहीं श्री केदारनाथ धाम में 22 अप्रैल को कपाटोद्घाटन के बाद से दो जून तक 10 लाख 50 हजार 670 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। इनमें हेली सेवा से पहुंचने वाले यात्री भी शामिल हैं। दो जून को 16 हजार 792 श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे। हेमंत द्विवेदी ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दोनों धामों में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

    यह देश-विदेश के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और चारधाम यात्रा के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यात्रा से जुड़े स्थानीय लोगों, व्यापारियों, पर्यटन व्यवसायियों और हक-हकूकधारियों में भी विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

    उन्होंने बताया कि मंदिर समिति, राज्य सरकार, जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग तथा विभिन्न सेवा संस्थाओं के सहयोग से यात्रा संचालन में लगातार सुधार किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, आवास और चिकित्सा सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

    खबरें और भी

    बीकेटीसी अध्यक्ष ने यात्रियों से पंजीकरण कराने, मौसम संबंधी सलाह का पालन करने तथा प्रशासन द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का अनुपालन करने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में यात्रा और अधिक सफलतापूर्वक आगे बढ़ेगी तथा श्रद्धालुओं को दिव्य और भव्य आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त होगा।

    यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा: मंत्री का भतीजा बताकर जमाई धौंस, पुलिस ने उतारी हेकड़ी और हूटर

    यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा: दर्शन व्यवस्था सुधारने को बनेगी नई SOP, भीड़ प्रबंधन पर जोर