Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwar accident Eight dead driver loses control at sharp turn vehicle plunges into gorge

कोटद्वार हादसे में आठ जिदंगियां खत्म: मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा चालक, घर पहुंचने से चार किमी पहले ही थमा सफर

Sat, 28 Nov 2026 10:05 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार/रिखणीखाल।
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार/रिखणीखाल। Published by: Renu Saklani Updated Sat, 28 Nov 2026 10:05 PM IST
सार

गांव की दहलीज तक पहुंचने के लिए बस कुछ ही दूरी बाकी थी। लेकिन कलवाड़ी के पास एक मोड़ पर सफर अचानक हादसे में बदल गया। पीछे छूट गया गांव और इंतजार करते रह गए अपने। हादसे में आठ  जिंदगियां खत्म हो गई।

विज्ञापन
Kotdwar accident Eight dead driver loses control at sharp turn vehicle plunges into gorge
कोटद्वार हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

शनिवार की सुबह भंगल्वाण गांव में रोज की तरह चहल-पहल थी। घरों से हंसती-मुस्कराती निकली महिलाएं स्वयं सहायता समूह के काम से सिद्धखाल और रिखणीखाल बाजार गई थीं। किसी ने सोचा भी नहीं था कि घर से खुशी-खुशी निकलीं ये महिलाएं कभी वापस नहीं लौटेंगी।

विज्ञापन

काम निपटाने के बाद दोपहर में सभी गांव के रहने वाले अनिल देवराड़ा की ईको वैन में सवार होकर घर लौट रही थीं। गांव का करीब आधा रास्ता तय हो चुका था और आधा सफर बाकी था लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। कलवाड़ी के पास एक मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में सात महिलाओं और चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कलवाड़ी के पास मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वैन सीधे गहरी खाई में समा गई। ग्रामीण क्षेत्र की यह सड़क कच्ची है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मोड़ पर वाहन को संभालने के दौरान चालक नियंत्रण खो बैठा। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे ने पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया
हादसे की खबर जिसने भी सुनी, वह घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोग बदहवास होकर अपनों की तलाश करते रहे। खाई में बिखरे वाहन और चारों ओर पसरा मंजर हर किसी को झकझोर रहा था। हादसे ने पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया।

समाजसेवी चंद्रभूषण नौगाईं और दीनबंधु बलोधी ने बताया कि यह हादसा भंगल्वाण गांव के लोगों को जीवनभर का ऐसा जख्म दे गया है, जिसे शायद ही कभी भुलाया जा सके। हादसे में जान गंवाने वाली सभी महिलाएं भंगल्वाण गांव की ही रहने वाली थीं। वे स्वयं सहायता समूह के काम से सिद्धखाल गई थीं और काम निपटाकर घर लौट रही थीं।

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, एसएसपी देवेंद्र पींचा, एएसपी मनोज कुमार ठाकुर और लैंसडौन की एसडीएम शालिनी मौर्य भी घटनास्थल पर पहुंचीं। जिलाधिकारी ने बताया कि वाहन चालक का पोस्टमार्टम कोटद्वार में कराया जाएगा, जबकि सातों महिलाओं का पोस्टमार्टम पीएचसी रिखणीखाल में कराया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। .

 

Trending Videos

गांव में पसरा सन्नाटा, घरों में नहीं जले चूल्हे

इस हादसे ने भंगल्वाण गांव की खुशियां छीन लीं। जिन घरों में सुबह तक रोजमर्रा की जिंदगी की चहल-पहल थी, वहां अब अपनों को खोने का मातम है। किसी घर से मां का साया उठ गया तो किसी परिवार की खुशियां हमेशा के लिए उजड़ गईं। गांव में हर आंख नम है और हर जुबां पर हादसे की चर्चा। शाम ढलने तक गांव में ऐसा सन्नाटा पसरा रहा कि घरों में चूल्हे तक नहीं जले। शनिवार का यह हादसा भंगल्वाण के लोगों के लिए कभी न भूलने वाला काला दिन बन गया।.

ये भी पढ़ें...कोटद्वार हादसा: दर्दनाक तस्वीरें, सात महिलाओं की मौत, किसी ने मां तो किसी ने पत्नी को खोया, परिवारों में मातम

सात सीटर वाहन में बैठी थीं 13 सवारियां

सामान्यत: ईको वैन छह सवारी व एक चालक कुल सात सीट में पास होती है। हादसे का शिकार हुई वैन में चालक समेत 13 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन में कुछ लोग रिखणीखाल से बैठे थे और बाकी लोग सिद्धखाल में बैठ गए। पुलिस मामले में अभी जांच की बात कह रही है लेकिन दबी जुबान में ओवरलोडिंग को भी हादसे का कारण माना जा रहा है। एसडीएम शालिनी मौर्य ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवहन विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed