Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऋषिकेश में बड़ा सर्च ऑपरेशन: पशुलोक बैराज से बरामद किए 3 शव, गंगा में अलग-अलग हादसों के शिकार हुए थे लोग

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 11:55 PM (IST)

    एसडीआरएफ टीम ने ऋषिकेश के पशुलोक बैराज से गंगा में बहे तीन लोगों के शव बरामद किए हैं। इनमें ग्वालियर, गौतम बुद्ध नगर और दिल्ली के निवासी शामिल हैं, जि ...और पढ़ें

    पशुलोक बैराज से शव निकालती एसडीआएफ की टीम। एसडीआरएफ

    पशुलोक बैराज से शव निकालती एसडीआएफ की टीम। एसडीआरएफ 

    HighLights

    1. एसडीआरएफ ने पशुलोक बैराज से तीन शव बरामद किए

    2. शैलेंद्र महावर, शौर्य नागर, मनीष आर्य के शवों की शिनाख्त हुई

    3. गंगा में बहने के बाद लगातार तलाश अभियान चल रहा था

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। गंगा में बहे लोगों की तलाश कर रही एसडीआरएफ टीम ने शुक्रवार को पशुलोक बैराज से तीन शव बरामद किए। अलग-अलग जगह से लोग गंगा में बहे थे।

    प्रभारी निरीक्षक एसडीआरएफ कविंद्र सजवाण ने बताया कि पिछले दिनों गंगा में बहने की कई घटनाएं हुई थी। एसडीआरएफ टीम इन्हें तलाशने के लिए लगातार सर्च अभियान चला रही है। शुक्रवार को पशुलोक बैराज में तीन शव बरामद किए गए।

    पहले शव की शिनाख्त शैलेंद्र महावर (30) निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई। जो थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र के फूलचट्टी के समीप गंगा में बह गए थे।

    दूसरा शव शौर्य नागर (20) निवासी बिसरख जलालपुर, जनपद गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश थाना मुनिकीरेती क्षेत्र का मिला। वह तपोवन स्थित साईं घाट पर नहाने के दौरान बह था।

    दूसरे शव की शिनाख्त मनीष आर्य, (30) निवासी जय विहार, नांगली, उत्तम नगर, दिल्ली के रूप में हुई मनीष कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र के चंद्रेश्वर घाट पर पत्नी के साथ स्नान के दौरान बह गए थे।

    उनके शव को भी बैराज से बरामद किया गया। उनकी पत्नी का शव गुरुवार को बरामद कर लिया गया था तीनों शवों की शिनाख्त स्वजन के करने पर आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में गंगा में डूबा दिल्ली का 9 वर्षीय बालक, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

    यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में बड़ा हादसा: तपोवन के साईं घाट पर तैरने के प्रयास में गंगा के तेज बहाव में बहा यूपी का युवक