Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 30 free e-rickshaws to operate for Chhath devotees

Siddharthnagar News: छठ व्रतियों के लिए चलेंगे 30 निशुल्क ई-रिक्शा

Sat, 14 Nov 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 14 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 30 free e-rickshaws to operate for Chhath devotees
छठ महापर्व पर गाने की खरीदारी कर कर ले जाते लोग। संवाद - फोटो : 1
- जमुआर घाट तक महिलाओं और श्रद्धालुओं को पहुंचाने की व्यवस्था
विज्ञापन

- डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए मिलेगी सुविधा
सिद्धार्थनगर। छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर की ओर से 30 निशुल्क ई-रिक्शा चलाए जाएंगे। इनके माध्यम से व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को शहर से दूर स्थित जमुआर छठ घाट तक पहुंचाया जाएगा। यह व्यवस्था शाम और सुबह अर्घ्य देने के दौरान रहेगी।
नगर पालिका प्रशासन ने जमुआर घाट पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। घाट को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। शहर से दूर बर्डपुर मार्ग पर स्थित घाट तक पहुंचने में महिलाओं को परेशानी होती है। वहीं, बड़े वाहनों के आवागमन से जाम की स्थिति भी बन जाती है। इसे देखते हुए नगर पालिका ने 30 ई-रिक्शा की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

ई-रिक्शा शहर के अलग-अलग मार्गों और वार्डों से श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचाएंगे। नगर पालिका के 25 वार्डों को ध्यान में रखकर इनके रूट निर्धारित किए जाएंगे। इससे व्रती महिलाओं को पैदल लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि छठ पर्व पर व्रती महिलाओं को घाट तक लाने और वापस पहुंचाने के लिए 30 ई-रिक्शा निशुल्क चलाए जाएंगे। घाट पर भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed