Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mohan Bhagwat Says India Must Rebuild on Its Ancient Foundations to Guide the World

आरएसएस प्रमुख का शुकतीर्थ दौरा: बोले-भारत को पुरानी नींव पर खड़ा करना होगा, विश्व को देश के ज्ञान की जरूरत

Mon, 23 Nov 2026 11:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 23 Nov 2026 11:17 AM IST
सार

शुकतीर्थ में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि दुनिया आज जिन समस्याओं से जूझ रही है, उनका समाधान भारत के पास है। भारत की मूल भावना सबको जोड़ने और एकात्मता का संदेश देने वाली है। राष्ट्र निर्माण के लिए व्यक्ति निर्माण और समाज के गुणों का विकास जरूरी है।

विज्ञापन
Mohan Bhagwat Says India Must Rebuild on Its Ancient Foundations to Guide the World
शहीद लांस नायक को अंतिंम विदाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे दो दिवसीय प्रवास पर शुकतीर्थ पहुंचे। यहां उन्होंने शुकदेव आश्रम में शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके कार्यों और समाजसेवा में योगदान को याद करते हुए भागवत ने कहा कि स्वामी कल्याणदेव दुर्लभ वीतरागी संत थे, जिन्होंने सनातन धर्म के आदर्शों को आगे बढ़ाया।

विज्ञापन


शुकदेव आश्रम के मुख्य द्वार पर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ब्रह्मचारी ने संघ प्रमुख का स्वागत किया। उन्हें रुद्राक्ष की माला और शॉल भेंट की गई। इस दौरान श्री शुकदेव संस्कृत विद्यालय के बटुकों और पुरोहितों ने शंखनाद के साथ स्वस्तिवाचन किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हत्या का बदला हत्या: घर के बाहर पिता-पुत्र को गोलियों से भूना, आठ राउंड फायरिंग, बेटे की कनपटी पर भी मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

समाधि मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच अर्पित की श्रद्धांजलि
आश्रम पहुंचने के बाद डॉ. मोहन भागवत ने शुकतीर्थ के जीर्णोद्धारक स्वामी कल्याणदेव महाराज के समाधि मंदिर में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने संत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, दीप प्रज्ज्वलित किया और आरती की।

इस दौरान भागवत ने स्वामी कल्याणदेव के संदेशों को भी ध्यान से पढ़ा। इनमें निष्काम भाव से सेवा करने और मानवता की सच्ची सेवा के महत्व को बताया गया है। संत के संदेश में कहा गया है कि जब कोई निष्काम भावना से सेवा में तल्लीन हो जाता है और उसकी आंखें आंसुओं से भर आती हैं, तब उस सेवा को मानवता की सच्ची सेवा माना जाना चाहिए। संदेश में यह भी कहा गया है कि मनुष्य जो कुछ कर रहा है, वह ईश्वर की प्रेरणा और संचालन से हो रहा है, इसे हमेशा याद रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें: यूपी: शुकतीर्थ पहुंचते ही कल्याण देव में लीन हुए आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत, सेवा कार्यों को किया याद

Mohan Bhagwat Says India Must Rebuild on Its Ancient Foundations to Guide the World
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

129 वर्ष की आयु तक समाजसेवा में जुटे रहे स्वामी कल्याणदेव
आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ब्रह्मचारी ने संघ प्रमुख को स्वामी कल्याणदेव महाराज के जीवन और कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुदेव ने 129 वर्ष की आयु तक देश के सनातन तीर्थों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने समाजहित में 300 से अधिक स्कूल, कॉलेज और चिकित्सा केंद्र जैसी संस्थाओं की स्थापना की।

आश्रम में कई पदाधिकारी और अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में आचार्य जीसी उप्रेती, आचार्य अरुण, कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री, आशीष माधव शास्त्री और सुमन कृष्ण शास्त्री ने मंत्र पाठ किया। ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. एमएल रंगा, महामंत्री केके विज, ट्रस्टी एवं पूर्व न्यायाधीश बीबी सिंह, ट्रस्टी एवं कुलपति डॉ. नरेंद्र शर्मा और ट्रस्टी रमेश मलिक सहित ओमदत्त आर्य ने संघ प्रमुख को ओम का चित्र भेंट किया। इस दौरान जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह और एसएसपी सूरज कुमार राय भी मौजूद रहे।

सादगी का भोजन, भा गया काजीखेड़ा का गुड़
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार रात शुकदेव आश्रम में सादगी से भोजन किया। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज की रसोई में उनका भोजन तैयार हुआ। साबुत मूंग दाल और लोकी खाई। आश्रम की गोशाला का दूध पिया। इसके अलावा काजीखेड़ा गांव में तैयार कराया गया गुड़ और शक्कर भी खाई। ट्रस्टी रमेश मलिक ने यह गुड़ तैयार कराया था। ओमदत्त आर्य ने बताया कि बेहद सादगी के साथ संघ प्रमुख ने भोजन किया है। ब्यूरो
 
महान विभूतियों को शुकतीर्थ लेकर आए कल्याण देव
शुकतीर्थ में गंगा स्नान वर्ष 1945 में शुरू हुआ। शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव महाराज के प्रयास से यहां किसानों और ग्रामीणों का जमावड़ा लगना शुरू हुआ। 28 नवंबर 1958 को देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू शुकतीर्थ के किसान सम्मेलन में शामिल हुए थे। इसके अलावा 1959 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. संपूर्णानंद ने मेले में एक रात गुजारी थी। लंबे समय बाद गंगा स्नान के बीच अब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शुकतीर्थ पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें: सिसक उठा भाज्जू: लांस नायक मनीष को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिंम विदाई, इकलौते बेटे की शहादत पर परिवार बेहाल

तीर्थ में सुरक्षा, सेफ हाउस बनाया, 30 जगह पुलिस तैनात
आरएसएस प्रमुख के दौरे के लिए शुकदेव आश्रम में सेफ हाउस भी बनाया गया है। इसके अलावा सीओ जानसठ ऋषिका सिंह की देख-रेख में 30 जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सीओ सदर सुनील कुमार को यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। रविवार शाम को आरएसएस प्रमुख के पहुंचने के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। 

आश्रम में उत्सव, फूलों से की गई सजावट
शुकदेव आश्रम में उत्सव का माहौल है। यहां पर फूलों से सजावट की गई है। शुकदेव आश्रम का मुख्य गेट बंद कर दिया गया है। श्रद्धालुओं का आवागमन यहां पर बाजार वाले गेट से किया गया है।

आरएसएस प्रमुख के दौरे को लेकर चर्चा
शुकतीर्थ में गंगा स्नान के बीच संघ प्रमुख का दौरा बेहद महत्वपूर्ण है। भागवत पीठ में डॉ. मोहन भागवत सोमवार यज्ञ से शुभारंभ किया। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज के सानिध्य में देश की अखंडता, संप्रभुता और जन कल्याण को यज्ञ में आहुतियां अर्पित की जाएगी। तीर्थ के मुख्य संत और महात्माओं की उपस्थिति रही।

विश्व की मौजूदा परिस्थितियों में अखंड भारत की रक्षा, चुनौतियों पर डॉ मोहन भागवत शुकतीर्थ को संदेश के साथ पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज पौराणिक शुकतीर्थ के महत्व और वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज के विराट और विलक्षण व्यक्तित्व पर उद्बोधन के लिए पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed