{"_id":"6b0053703d96096fba0bfb94","slug":"woman-jumps-from-yamuna-bridge-in-mathura-divers-save-her-life-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पति से तीन साल से विवाद, अब मायके में हुई भाई से अनबन; यमुना में कूदी महिला, गोताखोरों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पति से तीन साल से विवाद, अब मायके में हुई भाई से अनबन; यमुना में कूदी महिला, गोताखोरों ने बचाया
Fri, 20 Nov 2026 07:36 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 20 Nov 2026 07:36 PM IST
सार
महिला को यमुना में कूदते देख गोताखोरों ने भी नदी में छलांग लगा दी। कुछ ही देर में गोताखोरों ने महिला को सुरक्षित यमुना से निकाल लिया। सूचना मिलने के बाद जमुनापार थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर यमुना पुल से महिला ने छलांग लगा दी। यमुना किनारे बैठे गोताखोरों ने महिला सुरक्षित निकाल लिया और पुलिस को सूचना दे दी। बावजूद इसके बाद महिला आत्महत्या करने की जिद पर अड़ी रही।
जानकारी के अनुसार सुरीर निवासी महिला तीन माह से अपने मायके कोसीकलां के बठेनकलां में रह रही है। तीन साल से पति से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को महिला का भाई से विवाद हो गया। इसी से आहत होकर महिला मथुरा आ गई। इसके बाद जमुनापार क्षेत्र के यमुना पुल से छलांग लगा दी। महिला को यमुना में कूदते देख लोगों ने शोर मचाया। यमुना पुल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
यमुना किनारे मौजूद नाविक और गोताखोरों को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने महिला को बचाने के लिए यमुना में छलांग लगाई। कुछ ही देर में गोताखोरों ने महिला को सुरक्षित यमुना से निकाल लिया। सूचना मिलने के बाद जमुनापार थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के परिजन को बुला लिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया है कि थाने पर परिजन की मौजूदगी में उसकी काउंसिलिंग की गई। इसके बाद उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया।