Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   govardhan son in law arrested father in law murder wedding invitation dispute

दामाद ने काटा ससुर का गला: साले की शादी का नहीं मिला था कार्ड, दूसरे साढ़ुओं को भेजा गया था निमंत्रण

Mon, 23 Nov 2026 09:48 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गोवर्धन
संवाद न्यूज एजेंसी, गोवर्धन Published by: विकास कुमार Updated Mon, 23 Nov 2026 09:48 PM IST
सार

मथुरा के गोवर्धन में ससुर ओमप्रकाश की हत्या के मामले में फरार दामाद सुखवीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी साले की शादी में आमंत्रित नहीं किए जाने से नाराज था। उसने शादी वाले दिन ससुर की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और आरोपी की जैकेट बरामद की है।

विज्ञापन
govardhan son in law arrested father in law murder wedding invitation dispute
हत्यारोपी सुखवीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मथुरा स्थित गोवर्धन थाना क्षेत्र में ससुर की गला काटकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी दामाद को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू एवं घटना के समय पहनी गई जैकेट को भी बरामद किया है। आरोपी की गिरफ्तारी बम्बे वाली पटरी के पास से की गई। 

विज्ञापन
Trending Videos

अन्य साढ़ुओं को कार्ड देने से था गुस्से में
प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र ने बताया कि 21 नवंबर को इगलास निवासी विनोद कुमार द्वारा तहरीर दी गई थी कि उसके पिता ओमप्रकाश की हत्या उसके बहनोई सुखवीर द्वारा कर दी गई है। उक्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सुखवीर निवासी खैराबाद नगरिया थाना बरला जनपद अलीगढ़ अपने साले अरविंद की शादी में आमंत्रित न किए जाने और अन्य साढ़ुओं को शादी का कार्ड दिए जाने से नाराज था। इसी रंजिश के चलते वह शादी वाले दिन गोवर्धन आया और अपने ससुर ओमप्रकाश को अकेला पाकर चाकू से गला काटकर उनकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू बरामद
घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी सुखवीर को बम्बे वाली पटरी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू एवं घटना के समय पहनी गई जैकेट बरामद की गई है। पुलिस द्वारा बरामदगी के आधार पर मुकदमे में सुसंगत धाराओं की वृद्धि करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed