{"_id":"6af7d03224ebf9630e00f882","slug":"season-s-first-fog-hits-etah-cold-winds-slow-down-highway-traffic-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजन का पहला कोहरा: दिल्ली हाईवे पर थमी वाहनों की रफ्तार, गर्म कपड़ों में निकले लोग; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजन का पहला कोहरा: दिल्ली हाईवे पर थमी वाहनों की रफ्तार, गर्म कपड़ों में निकले लोग; देखें वीडियो
Sat, 14 Nov 2026 08:36 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 14 Nov 2026 08:36 AM IST
सार
एटा में शनिवार सुबह सीजन का पहला कोहरा छाने के साथ ठंडी हवाओं ने सर्दी का अहसास करा दिया। कम दृश्यता के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और लोग गर्म कपड़ों में नजर आए।
विज्ञापन
सीजन का पहला कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा में मौसम में बदलाव के साथ शनिवार सुबह सीजन का पहला कोहरा छाया। कोहरे के साथ चलीं हल्की सर्द हवाओं ने लोगों को ठंड का एहसास कराया। सुबह हाईवे पर कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। चालक लाइट जलाकर सावधानी से वाहन चलाते नजर आए।
सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को पहली बार सर्दी का अहसास हुआ। स्कूल जाने वाले विद्यार्थी गर्म कपड़े पहनकर निकले, वहीं बाइक सवारों ने भी जैकेट और स्वेटर का सहारा लिया। सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने से सड़कों पर दृश्यता कम रही।
हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ी। दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटने लगा, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते मौसम में सर्दी का असर बना रहा। सीजन के पहले कोहरे ने संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है।