Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भदोही में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे सैकड़ों कोचिंग सेंटरों की होगी जांच, अभियान चलाकर शिकंजा कसने की तैयारी

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 03:57 PM (IST)

    भदोही में 500 से अधिक कोचिंग संस्थान बिना पंजीकरण के चल रहे हैं, जबकि केवल 14 पंजीकृत हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग जुलाई में स्कूलों के खुलने के बाद ऐसे ...और पढ़ें

    बगैर पंजीयन चल रहे सैकड़ों कोचिंग सेंटरों की होगी जांच। AI जेनरेटेड फोटो

    बगैर पंजीयन चल रहे सैकड़ों कोचिंग सेंटरों की होगी जांच। AI जेनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. भदोही में 500 से अधिक कोचिंग संस्थान बिना पंजीकरण संचालित।

    2. जुलाई में स्कूलों के बाद अवैध कोचिंग सेंटरों की जांच होगी।

    3. मानक पूरे न होने पर ऐसे संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। जिले में लगभग पांच सौ से अधिक कोचिंग संस्थान संचालित हैं, पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में पंजीकृत हैं महज 14 कोचिंग संस्थान। यानी बगैर पंजीयन कोचिंग सेंटरों का संचालन कर संचालक जहां मोटी कमाई कर रहे तो विभाग को राजस्व की क्षति पहुंचा रहे हैं।

    इतना ही नहीं, बगैर पंजीयन चल रहे अधिकांश कोचिंग सेंटरों के पास न तो भवन है न तो अन्य संसाधन व व्यवस्था। उधर कोचिंग सेंटरों का संचालन कर जहां संचालक छात्र-छात्राओं की ओर से मिलने वाले भारी भरकम शुल्क वसूल रहे हैं।

    बहरहाल ऐसे संस्थानों पर की जांच के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से अभियान चलाया जाएगा। जांच करने व बगैर पंजीयन एवं मानक के विपरीत संचालित होते पाए जाने वाले सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जुलाई में स्कूल खुलने के साथ जांच अभियान शुरू किया जाएगा।

    कैसे होता है कोचिंग सेंटरों का रजिस्ट्रेशन

    कोचिंग सेंटर चलाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आवेदन करना पड़ता है। साथ ही 75 छात्र-छात्राओं तक की संख्या पर 15 हजार रुपये व इससे ऊपर की छात्र संख्या पर 25 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित है। इसे ट्रेजरी में जमा किया जाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- परिषदीय स्कूलों में अब पेंटिंग और हस्तशिल्प से साइंस पढ़ेंगे छात्र, शिक्षा विभाग ने शुरू की 'कला के संग विज्ञान' पहल

    कोचिंग सेंटर संचालन के लिए भवन तक पहुंचने के लिए सुगम रास्ते का होना जरूरी है। सभी छोटे-बड़े सभी कोचिंग संस्थानों में साइकिल व बाइक खड़ा करने के लिए वाहन स्टैंड होने चाहिए तो छात्र-छात्राओं को बैठने, शौचालय, पेयजल जैसी सुविधाएं भी होनी चाहिए। इन सब चीजों को देखकर रजिस्ट्रेशन किया जाता है।

    कोचिंग सेंटरों की जांच कराई जाएगी। बगैर पंजीकरण के अवैध ढंग से संचालित कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर तैयारी की जा रही है। जुलाई में स्कूल खुलने के बाद जांच अभियान शुरू कराया जाएगा। विभागीय कर्मियों को लगाकर जांच कराई जाएगी। -अंशुमान, जिला विद्यालय निरीक्षक भदोही।